संकट के समय में हमेशा सबसे पहले मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने वाले भारत ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर मिसाल पेश की है। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने वहां राहत सामग्री और मेडिकल टीम भेजी है, जिसे ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad) नाम दिया गया है।
अमिस्ताद का गहरा अर्थ अमिस्ताद न तो हिंदी का शब्द है और न ही अंग्रेजी का। यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ है दोस्ती । चूँकि वेनेजुएला की मुख्य भाषा स्पेनिश है, इसलिए भारत ने इस नाम को चुनकर वहां के स्थानीय लोगों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया है। यह नाम दो देशों के बीच आपसी विश्वास और गहरे प्रेम को दर्शाता है।
मैदान में उतरे मरून कैप वाले जांबाज भारत ने इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना के दो विमानों से मदद भेजी है। इसमें फील्ड हॉस्पिटल, जीवन रक्षक दवाइयां और अत्याधुनिक भीष्म क्यूब शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरबेस से रवाना हुई इस मेडिकल टीम में 42 सदस्य हैं, जिनमें 9 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं।
खास बात यह है कि इस राहत दल में शामिल जवान मरून कैप पहने हुए हैं। यह टोपी बेहद खास होती है, जिसे केवल भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज, पैराशूट रेजिमेंट और चुनिंदा एयरबोर्न यूनिट के जांबाज ही पहनते हैं।
फर्स्ट रेस्पोंडर भारत की पहचान भारत का संकटमोचक के रूप में उभरना अब एक वैश्विक पहचान बन चुका है। म्यांमार की बाढ़ हो, तुर्किए-सीरिया का विनाशकारी भूकंप (ऑपरेशन दोस्त) हो या कोरोना काल की वैक्सीन मैत्री , भारत ने समय-समय पर साबित किया है कि मानवता उसके लिए सर्वोपरि है।
चाहे वह चक्रवात डिटवाह के समय ऑपरेशन सागर बंधु हो या फिर वेनेजुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद , भारत की रणनीतिक और मानवीय मदद ने दुनिया भर में उसके कद को और ऊंचा कर दिया है। मुसीबत की इस घड़ी में भारत का यह कदम न केवल राहत सामग्री पहुंचा रहा है, बल्कि वेनेजुएला के लोगों को यह भरोसा भी दिला रहा है कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं।
OPERATION AMISTAD: INDIA DEPLOYS SPECIALISED INDIAN ARMY MEDICAL CONTINGENT TO EARTHQUAKE-HIT VENEZUELA
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) June 26, 2026
Compartimos su dolor. Estamos con ustedes.
Responding swiftly to the devastating earthquake in northern Venezuela, #India has launched Operation Amistad, deploying a… pic.twitter.com/Yg1m58CCho
ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचा भारत, सेना का विशेष मेडिकल दस्ता तैनात
हाथ जोड़ता रहा युवक... 11 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़: बेरहम SPO की करतूत ने ली नौकरी
बेंगलुरु में गूंजी अंग प्रदेश की गूंज: मंजूषा कला ने 13 राज्यों के बीच जमाया अपना सिक्का
नागपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प: GMR के हाथ में कमान, अब सिंगापुर-दुबई के लिए उड़ान की तैयारी
बांकीपुर में आर-पार की जंग: प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को दी सीधी चुनौती!
केतन अग्रवाल हत्याकांड: प्रोफेसर की कुर्सी छोड़ IPS बने संदीप गिल ने कैसे बेनकाब की सिया-चेतन की साजिश?
बंगाल में लागू होगा UCC? सुवेंदु अधिकारी के ऐलान से राजनीति में उबाल
ट्रंप का नया ईरान दांव : जिस कृषि उत्पाद को भारत ने ठुकराया, उसे ईरान को बेचना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
पाकिस्तान की बौखलाहट: अफगानिस्तान के ड्रोन हमलों में भारत को ढूंढ रहा ख्वाजा आसिफ
ऑपरेशन अमिस्टाड: वेनेजुएला की तबाही में भारत बना मसीहा , C-17 विमानों से भेजी मदद