पुणे के रियल एस्टेट व्यवसायी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या के मामले में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने अपनी ही बेटी के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना लिया है।
न्याय से बड़ा कुछ नहीं सिया की मां पूजा गोयल ने भावुक होते हुए कहा कि अगर उनकी बेटी सिया इस अपराध में दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे उसी 400 फीट गहरी खाई से नीचे फेंक दिया जाए जहां से केतन को फेंका गया था।
पिता को हुआ सदमा और गहरा दुख सिया के पिता प्रवीण गोयल, जो इस समय दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने भी अपनी बेटी के लिए कोई नरमी नहीं दिखाई। उन्होंने केतन को अपना बेटा बताते हुए कहा कि जिसने भी यह किया है, भले ही वह उनकी अपनी बेटी ही क्यों न हो, उसे वही सजा मिलनी चाहिए जो उसने केतन को दी है।
खुशियों के बीच पनपी खौफनाक साजिश दोनों परिवारों के बीच 35-45 साल पुराने गहरे पारिवारिक संबंध थे। केतन और सिया की शादी उदयपुर में भव्य तरीके से नवंबर 2026 में होने वाली थी, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना थी। सगाई के बाद सिया अक्सर केतन के परिवार के साथ समय बिताती थी और खुद को खुशकिस्मत बताती थी।
2,000 से ज्यादा कॉल और साजिश का जाल पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन चौधरी के बीच लंबे समय से संबंध थे। जांच में 2,004 कॉल और 238 घंटे लंबी बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस का दावा है कि केतन की हत्या के लिए तीन बार असफल प्रयास किए गए थे।
माता-पिता को नहीं थी जानकारी सिया के पिता प्रवीण गोयल ने साफ कहा कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सिया एक सीधी-सादी लड़की के रूप में उनके सामने रही। परिवार को मलाल है कि अगर केतन के परिवार को कोई संदेह था, तो उन्होंने बात साझा क्यों नहीं की?
इस हत्याकांड ने दो परिवारों के सपनों को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया है। एक तरफ केतन का परिवार अपने बेटे को खोने के गम में है, तो दूसरी तरफ सिया के माता-पिता के लिए अपनी ही बेटी का गुनाह एक नासूर बन गया है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, ... If anyone is at fault in this, they should be given the harshest punishment. Even if it includes my daughter. If my daughter is found guilty, then she should be thrown… pic.twitter.com/xQZrHPydPc
— ANI (@ANI) June 25, 2026
लॉक अप के जेल में स्प्लिट्सविला का तड़का: योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की एंट्री
खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों छात्र
मैं भूल जाऊंगा कि सांसद हूं : शिवसेना सांसद संजय पाटिल ने पत्रकारों को दी जान से मारने की धमकी
कप्तानी डेब्यू से पहले श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर क्यों लिखी दूसरी जन्मतिथि ? फैंस हुए हैरान
PoK में ‘भूख से दमन’ की साजिश: प्रदर्शनों के बदले पाकिस्तान ने रोका राशन, ईंधन और दवाएं
भागलपुर में संदिग्ध मौत: खिड़की से कूदा या दिया गया धक्का? महिला गिरफ्तार
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राई धरती, युद्ध जैसी तबाही और आपातकाल
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने का अजीब शौक, विदेश से पढ़कर लौटा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
यूपी चुनाव 2027: पंकज चौधरी की नई टीम में जाति का महागणित , जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी