भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। 26 जून से शुरू होने वाली 2 टी20 मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभालते नजर आएंगे। हालांकि, कप्तानी से ज्यादा चर्चा उनके इंस्टाग्राम बायो की हो रही है।
क्या है सेकेंड DOB का रहस्य? श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 25/12/2025 को सेकेंड DOB (दूसरी जन्मतिथि) के रूप में लिखा है। इसे देखकर फैंस असमंजस में थे कि इस तारीख का क्या अर्थ है। माना जा रहा है कि यह तारीख अय्यर के जीवन का वह मोड़ है, जिसे वह अपना पुनर्जन्म मानते हैं।
मौत को मात देकर मैदान पर वापसी अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी वनडे में अय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कैच लपकते समय उन्हें अंदरूनी चोट लगी, जिससे उनकी तिल्ली (Spleen) में कट आ गया और इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई। स्थिति इतनी नाजुक थी कि उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा और सर्जरी से गुजरना पड़ा। उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि क्या अय्यर कभी दोबारा क्रिकेट खेल पाएंगे।
क्यों खास है 25 दिसंबर 2025? फैंस का मानना है कि 25 दिसंबर 2025 वही दिन था, जब गंभीर सर्जरी के बाद अय्यर ने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर वापसी की शुरुआत की थी। यह दिन उनके लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत जैसा था, इसीलिए उन्होंने इसे अपनी दूसरी जन्मतिथि के रूप में दर्ज किया है।
कप्तानी की अग्निपरीक्षा अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में अय्यर का बल्ला शांत रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जहाँ उन्होंने 14 मैचों में करीब 500 रन बनाए। आयरलैंड के बाद अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन उनकी वापसी की तरह ही दमदार होगा या नहीं।
The dawn of a new era is here! 😎✨#ShreyasIyer s reign begins as #TeamIndia take on England in a five-match T20I series. 🇮🇳🔥#ENGvIND 👉 1st T20I | WED, 1st JULY, 𝟗 𝐏𝐌 on JioHotstar pic.twitter.com/x5llZGZ08t
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 24, 2026
अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: हाईवे बहा, बाढ़ में डूबे घर, एक की मौत
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप अभियान, जानिए कौन से रिकॉर्ड्स हैं दांव पर
‘पद छोटा है, श्रद्धा बड़ी’: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का ट्रस्ट को दो-टूक
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल की राह में अग्निपरीक्षा , क्या ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगा भारत?
बंगाल में UCC की आहट: क्या सुवेंदु अधिकारी सरकार बदल देगी राज्य की पूरी सियासी तस्वीर?
अक्षर पटेल औसत कप्तान, कुलदीप का जाना गलत फैसला : अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स की खोली पोल
NEET UG 2026 री-एग्जाम: फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने का पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन
इबोला का खतरा: भारत ने लॉन्च किया एयर सुविधा 2.0 , अब डिजिटल होगी यात्रियों की निगरानी
इटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर: भारत पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस के सामने मांगी माफी