पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) इस समय भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार सरकार विरोधी आंदोलनों को कुचलने के लिए इलाके में अघोषित नाकेबंदी कर रही है। खाने-पीने की चीजों, ईंधन और जीवन रक्षक दवाओं की भारी किल्लत से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।
आटा और पेट्रोल के लिए दर-दर भटक रहे लोग मुजफ्फराबाद, पुंछ, रावलाकोट और नीलम घाटी जैसे इलाकों में हालात बदतर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डिपो में हफ्तों से पैसा जमा करने के बाद भी उन्हें आटा नहीं मिल रहा है। पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं, जिसके कारण लोग ब्लैक मार्केट से कई गुना महंगी कीमतों पर ईंधन खरीदने को मजबूर हैं।
सड़कों पर पुलिस की पहरेदारी, सामान फेंकने का फरमान आरोप है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद से जरूरी सामान लेकर लौट रहे लोगों को चेकपोस्टों पर रोका जा रहा है। नवीद नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि पुलिस ने उन्हें या तो सामान सड़क पर फेंकने को कहा, या फिर वापस लौटने का आदेश दिया। पुलिस का क्रूर व्यवहार यहां तक है कि वे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए लाई जा रही दवाओं को भी जब्त कर रहे हैं।
क्या है प्रशासन का रुख? पाकिस्तान के अधिकारी इन आरोपों को आधिकारिक रूप से सिरे से खारिज कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी गलियारों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस्लामाबाद ने ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए सप्लाई चेन को प्रभावित करने की रणनीति अपनाई है। सड़कों पर खड़ी ट्रकों की लंबी कतारें इस दावे की पोल खोलती नजर आती हैं।
आंदोलन की जड़ और बढ़ता जनाक्रोश यह विवाद PoK विधानसभा की 12 सीटों पर इस्लामाबाद के बढ़ते हस्तक्षेप के खिलाफ शुरू हुआ था, जिसे अब पूरे क्षेत्र में जनविद्रोह का रूप मिल गया है। JAAC को कुचलने के लिए पाकिस्तान ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है, जिससे जनता में और अधिक गुस्सा है। अब प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद तक बड़े मार्च की चेतावनी दी है, जिससे सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
*London Kashmiris protest Pakistan s blockade in POK: no food, no medicine. British nationals trapped. British Azad Kashmiri killed in Kotli. pic.twitter.com/bZ6yYxdvo9
— SILENT BRIEF (@SilentBriefHQ) June 22, 2026
क्रिकेट का नया पावर कपल : वैभव के बाद अब 10 साल के भाई आशिर्वाद का धमाका, एक पारी में ठोके 168 रन
विवादित वीडियो पर गरमाई सियासत: भगवंत मान बोले- मैं अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता
ट्रेन में गंदगी फैलाता रहा सहयात्री, दुर्व्यवहार के डर से चुप रहा पैसेंजर; छिड़ी बहस
मधेपुरा में सूरज का कहर : 40 डिग्री तापमान और उमस ने छीना सुकून, ओढ़नी ओढ़कर स्कूल जा रहीं छात्राएं
ऑस्कर 2026: विशाल भारद्वाज समेत 6 भारतीय दिग्गज अब चुनेंगे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप, 1 लाख मौतों की आशंका
इबोला का खतरा: भारत ने लॉन्च किया एयर सुविधा 2.0 , अब डिजिटल होगी यात्रियों की निगरानी
यूपी के 6.18 लाख गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ सच, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
वेनेजुएला में 126 वर्षों की सबसे बड़ी तबाही: दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा देश
पीओके में आक्रोश की आग : शहबाज सरकार का दमन और भारत की दो-टूक चेतावनी