उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर भारी तनाव बना हुआ है। मोहाली से देहरादून की ओर कूच कर रहे निहंग सिखों के जत्थे को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
बॉर्डर पर छावनी जैसी स्थिति विकासनगर स्थित कुल्हाल चेक पोस्ट को पूरी तरह छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा बल ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
निहंगों की तीन बड़ी मांगें अकाली जसदीप सिंह ने प्रदर्शनकारी निहंगों का पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि वे झुकने को तैयार नहीं हैं। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
कैसे शुरू हुआ विवाद? इस पूरे विवाद की जड़ 16 जून की एक घटना है। कर्णप्रयाग बाजार में वाहन पार्क करने को लेकर स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें तलवार के हमले से कुछ लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने चार निहंगों को गिरफ्तार कर लिया था।
नगरासू गुरुद्वारे पर कब्जा और अब देहरादून कूच गिरफ्तारी के विरोध में निहंगों का एक समूह 20 जून को नगरासू स्थित गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया था और एक श्रद्धालु को बंधक बना लिया था। 23 जून को बातचीत के बाद वे नीचे उतरे और पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज कर जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी। इसके बावजूद, निहंगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और अब वे बड़े स्तर पर देहरादून कूच के लिए लामबंद हो गए हैं। प्रशासन फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।
*#WATCH | Akali Jasdeep Singh says, We have 3 main demands. First, the Police officer who filed the case against Singhs did wrong. It is very clear as to who initiated the matter. The IO (Investigation Officer) should be terminated. Second, action should be taken against guilty… https://t.co/o9cTfmW4ZQ pic.twitter.com/ZIJY8hpCBw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 25, 2026
मुंबई लोकल में खौफनाक वारदात: मामूली कहासुनी में गई 22 साल के युवक की जान
फीफा वर्ल्ड कप के बीच दिग्गज गोलकीपर का संन्यास, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ फुटबॉल को कहा अलविदा
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर मचा राजनीतिक घमासान
मेरी बेटी भी दोषी हो तो उसे किले से नीचे फेंक दो : केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी के माता-पिता का बड़ा बयान
क्या NCERT की कृष्णा किताब में शाकाहार-मांसाहार का भेदभाव है? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
दिल्ली के 35 हजार लोगों की प्यास बुझाएगा बवाना प्लांट , पानी की किल्लत होगी खत्म!
हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर तनाव: देहरादून कूच पर अड़े निहंग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
इतिहास रचने को तैयार 15 साल का वैभव : फील्डिंग से सिरदर्द , पर बल्लेबाजी में कोई थकावट नहीं!
राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत: संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 दस्तावेज, पूछा- अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?
प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसा गया मक्खी वाला खाना , यात्रियों में भारी आक्रोश