मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधेरी और बोरीवली के बीच चलती ट्रेन में महज ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुई बहस में एक 22 वर्षीय युवक मयंक लोहार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
क्या था पूरा मामला? 23 जून की रात करीब 10 बजे मयंक लोहार चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहे थे। बाहर तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण ट्रेन के डिब्बे में पानी आ रहा था। मयंक ने जैसे ही यात्रियों की सुविधा के लिए दरवाजा बंद किया, डिब्बे में मौजूद 30 वर्षीय रोशन सुवर्णा ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रोशन ने अपने पास रखे चाकू से मयंक के पेट पर हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रोशन सुवर्णा बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले ही कूदकर फरार हो गया। हत्या के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन जीआरपी की सात टीमों ने उसे कुर्ला रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अचानक चाकू का इस्तेमाल क्यों? पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मयंक और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बहस के दौरान कुछ अन्य यात्रियों ने आरोपी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने बैग से चाकू निकाला और मयंक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी अपने पास हथियार लेकर क्यों घूम रहा था।
परिवार का दर्द और सवाल घटना के बाद मयंक की बहन ने ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई चाकू मार रहा था, तो बाकी लोग क्या कर रहे थे? आज यह मेरे भाई के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। परिवार ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
प्रशासन क्या कह रहा है? पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही 3 मिनट के भीतर आरपीएफ और जीआरपी जवान मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने दावा किया कि रेलवे सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल बोरीवली जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#WATCH Mumbai, Maharashtra: The GRP (Government Railway Police) arrests the accused in the Mumbai local train murder case.
— ANI (@ANI) June 25, 2026
Datta M. Khuperkar, Senior Police Inspector at Borivali GRP, says, ...A case has been filed against Section 103 of the BNS. Two passengers got into a… pic.twitter.com/B2UQHqG0dp
पापा, मैं जा रही हूं... ससुराल में प्रताड़ना से तंग महिला ने रिकॉर्ड किया आखिरी वीडियो, फिर दे दी जान
अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 3 लोग लापता
पवन सिंह की आवाज का जादू: क्रिकेटर आकाश दीप की शादी में बड़ी फुर्सत से गाकर लूटी महफिल
अलका याज्ञनिक की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा: व्हील चेयर पर क्यों नजर आईं मशहूर सिंगर?
राम मंदिर ट्रस्ट: वित्तीय धांधली के आरोपों पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राई धरती, युद्ध जैसी तबाही और आपातकाल
प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसा गया मक्खी वाला खाना , यात्रियों में भारी आक्रोश
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
वेलकम टू द जंगल: अक्षय कुमार ने कर दिया फिल्म का पहला रिव्यू, बताया कौन है असली सीक्रेट सुपरस्टार
भारत बनाम आयरलैंड: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, राजस्थान के जय मूंदड़ा भी रचेंगे इतिहास!