टीम इंडिया के घातक गेंदबाज आकाश दीप 24 जून को वाराणसी में शादी के बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर क्रिकेट और भोजपुरी सिनेमा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब बिहार के नवनिर्वाचित MLC और पावरस्टार पवन सिंह ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया।
दुल्हे के अंदाज में दिखे आकाश दीप आकाश दीप अपनी शादी में बेहद शानदार लग रहे थे। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं, पवन सिंह बिल्कुल सादे और शालीन अंदाज में क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आए। शादी के माहौल में जब पवन सिंह ने माइक हाथ में लिया, तो वहां मौजूद मेहमान झूम उठे।
बड़ी फुर्सत से गाकर जीता सबका दिल पवन सिंह ने अपनी फिल्म प्रतिज्ञा का मशहूर गाना भगवान बड़ी फुर्सत से तोहरा के बनवले बाड़े गाकर शादी का माहौल खुशनुमा बना दिया। उन्होंने खास अंदाज में इस गाने में आकाश दीप का नाम भी जोड़ा, जिसे सुनकर खुद दूल्हे राजा भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षिता के साथ लिए सात फेरे आकाश दीप की शादी वाराणसी के ताज गंगेज होटल में संपन्न हुई। वे अपनी दुल्हन अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। इससे पहले तिलक समारोह में भी आकाश दीप ने जमकर डांस किया था, जहां वे पवन सिंह के ही एक अन्य प्रसिद्ध गाने पर थिरकते नजर आए थे।
यादगार रही शादी बारात सादगी और भव्यता का मिश्रण थी। आकाश दीप सफेद रंग की सजी-धजी गाड़ी में सवार होकर होटल पहुंचे थे। उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में यह शादी एक यादगार कार्यक्रम बन गई, जिसमें पवन सिंह की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए।
*पवन सिंह ने आकाशदीप की शादी में गाना गाकर महफिल बना दिया 🔥 pic.twitter.com/Zt0fZyFtnt
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) June 25, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, सरकार को दी चेतावनी
वेनेजुएला में भूकंप का तांडव: आलीशान इमारत बनी खंडहर, मलबे में तब्दील हुई लिफ्ट और सीढ़ियां
ट्रेन में गंदगी फैलाता रहा सहयात्री, दुर्व्यवहार के डर से चुप रहा पैसेंजर; छिड़ी बहस
राम मंदिर चंदा घोटाला: संजय सिंह का दावा, मेरे पास हैं घोटाले के पक्के सबूत, एसआईटी को सौंपूंगा दस्तावेज
वेनेजुएला में प्रलय: 45 सेकेंड में दो जोरदार भूकंपों से दहला देश, हजारों मौतों की आशंका
भागलपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब विस्तार लेगी पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, डीआरएम ने संटिंग लाइन का किया निरीक्षण
पवन सिंह की आवाज का जादू: क्रिकेटर आकाश दीप की शादी में बड़ी फुर्सत से गाकर लूटी महफिल
गंगा के कहर पर पैनी नजर: ज्ञानिदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों की जांच, संवेदकों को सख्त चेतावनी
वेनेजुएला में भूकंप का तांडव: 10 हजार मौतों की आशंका, ढहीं इमारतें और तबाह हुआ एयरपोर्ट
शादी के कार्ड पर अब अनिवार्य होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि, बाल विवाह पर नकेल कसने की तैयारी