भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में फैंस की निगाहें 15 वर्षीय भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। लेकिन इस सीरीज में एक और खिलाड़ी चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसका नाम है जय मूंदड़ा। राजस्थान का यह लाल अब आयरलैंड की जर्सी में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार है।
कौन हैं राजस्थान के जय मूंदड़ा? राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले 28 वर्षीय जय मूंदड़ा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। जय का सफर प्रेरणादायक है। साल 2021 में वे एमटेक (MTech) की पढ़ाई के लिए छात्र वीजा पर आयरलैंड गए थे। पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्लब क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई और साथ ही साथ नौकरी भी की। उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने आयरलैंड के चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और 2025 में नागरिकता मिलने के बाद वे आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।
परिवार में जश्न का माहौल जय के आयरलैंड टीम में चयन से उनके गृह नगर टोंक में खुशी की लहर है। उनके परिवार और दोस्तों के लिए यह गर्व का क्षण है। जय की मां और बहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनकी लगन और कड़ी मेहनत आज रंग लाई है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार का कहना है कि उनकी आक्रामक गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने आयरलैंड की टीम में यह स्थान सुनिश्चित किया है।
सीरीज और टीमों का गणित भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी। टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम का यह पहला असाइनमेंट है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड टीम: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।
While attention is focused on Vaibhav Sooryavanshi, another India-born cricketer could also be making his international debut this week.
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 24, 2026
Jai Moondra, a left-arm seamer from Rajasthan who moved to Ireland in 2021, is in contention to make his Ireland debut against India in… pic.twitter.com/ZxUZl1J7xG
पुणे हत्याकांड: क्या केतन अग्रवाल की मंगेतर ने रची साजिश? चेतन के पिता ने किया चौंकाने वाला दावा
अब 9वीं की किताबों में पढ़ाया जाएगा आपातकाल : NCERT का बड़ा फैसला, स्कूल शिक्षा में बदलाव की शुरुआत
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, जानें ICC का ये खास नियम
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
आधी रात अचानक थाने पहुंचे नए SP, खगड़िया पुलिस महकमे में मची खलबली
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राज़ील का जलवा, मेक्सिको का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट
एयरपोर्ट पर रोनाल्डो से मांगी घड़ी और चश्मा, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए फैंस
अमरावती में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश: इर्विन अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में घुसा पानी, प्रशासन के दावों की खुली पोल
भागलपुर में संदिग्ध मौत: खिड़की से कूदा या दिया गया धक्का? महिला गिरफ्तार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राया काराकास, भारी तबाही की आशंका