अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि और कीमती सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज पहली FIR के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश तेज कर दी गई है।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 8 लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा शामिल हैं। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रमाकांत यादव उर्फ टिन्नू यादव की तलाश जारी है, जिसके लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। FIR में अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और करुणेश पांडे का नाम भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, CCTV फुटेज में कुछ व्यक्तियों को चढ़ावे की चोरी करते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह FIR दर्ज की गई। इस पूरे मामले में SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट ने आधार तैयार किया है। SIT ने अब तक मंदिर से जुड़े पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है। हालांकि, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम FIR में नहीं है।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 6 गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें आपराधिक साजिश (धारा 61), चोरी (धारा 306), विश्वासघात (धारा 316-5) और चोरी की संपत्ति को ठिकाने लगाने (धारा 317) जैसी धाराएं शामिल हैं। इन धाराओं में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास से लेकर जुर्माने तक का प्रावधान है।
चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब दान राशि की गिनती में बैंक के नए कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा:
SIT अपनी जांच जारी रखे हुए है। टीम का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट केवल एक कड़ी है, अंतिम रिपोर्ट के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
*🔴#BREAKING | राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार... टिन्नू यादव की तलाश में जुटी पुलिस
— NDTV India (@ndtvindia) June 25, 2026
#RamMandir #Ayodhya #FIR @sucherita_k @ranveer_sh pic.twitter.com/vle0UxHILA
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
यूपी-दिल्ली का इंतजार खत्म: मॉनसून की आहट, जल्द होगी झमाझम बारिश
महुआ मोईत्रा का मीडिया पर फूटा गुस्सा, चटपटी खबरों के लिए लगाई क्लास
कोलकाता हादसा: महुआ मोइत्रा का तीखा हमला, पूछा- बॉबी हकीम के हस्ताक्षर हैं तो उन्हें अपनी पार्टी में क्यों ले रहे?
दिल्ली के 35 हजार लोगों की प्यास बुझाएगा बवाना प्लांट , पानी की किल्लत होगी खत्म!
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राज़ील का जलवा, मेक्सिको का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप अभियान, जानिए कौन से रिकॉर्ड्स हैं दांव पर
NCERT की नई किताब में आपातकाल का अध्याय, इतिहास पर घमासान
श्रीलंका में गरजा साईं सुदर्शन का बल्ला: 130 गेंदों में ठोक डाला शानदार शतक
अमरावती में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश: इर्विन अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में घुसा पानी, प्रशासन के दावों की खुली पोल