तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा ने मीडिया रिपोर्ट्स पर तीखी नाराजगी जताई है। शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करने के बाद महुआ के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने से वे भड़क उठीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए महुआ ने कहा कि मीडिया संस्थान सुर्खियों में बने रहने के लिए इंटरव्यू के चुनिंदा हिस्से (Juicy Bits) उठाकर उन्हें संदर्भ से बाहर पेश कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों को सलाह दी कि वे चटपटी खबरें बनाने के बजाय ईमानदारी और सटीकता का ध्यान रखें।
शुभेंदु बनाम बागी नेता: महुआ ने बताया अंतर बीबीसी को दिए इंटरव्यू में महुआ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शुभेंदु अधिकारी की तारीफ क्यों की। उन्होंने कहा कि जब शुभेंदु ने तृणमूल छोड़ी थी, तो उनकी वजह स्पष्ट थी। वे पार्टी में अपना भविष्य न देख बीजेपी में गए और पांच साल तक पूरी गरिमा के साथ लड़ाई लड़ी।
वहीं, मौजूदा बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए महुआ ने उन्हें महा-पाखंडी करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि जो नेता आज अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, वे चुनाव के समय चुप क्यों थे? तब टिकट और पद लेने के लिए उन्होंने टीएमसी के सिंबल पर चुनाव लड़ा और अब बगावत कर रहे हैं।
जब मैं रोयी थी, तब शुभेंदु ने ढाढ़स बंधाया था महुआ ने अपनी भावुकता को स्वीकार करते हुए पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि साल 2014 में जब उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो वे पूरी रात रोई थीं। उस वक्त शुभेंदु अधिकारी ने ही उन्हें सांत्वना दी थी और कहा था, मत रो बहन, हम सब साथ हैं। महुआ का कहना है कि विचारधाराएं अलग होने के बावजूद मानवीय रिश्ते और यादें तो अपनी जगह रहती ही हैं।
टीएमसी की टूट पर क्या बोलीं महुआ? महुआ मोईत्रा ने स्वीकार किया कि सायोनी घोष का बागी खेमे में जाना उनके लिए एक बड़ा व्यक्तिगत झटका था। गौरतलब है कि बंगाल की राजनीति में आए हालिया भूचाल के बाद ममता बनर्जी की पार्टी संकट में है। काकोली घोष, सायोनी घोष और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज सांसदों के गुट ने पार्टी का विलय नई पार्टी एनसीपीआई (NCPI) में करने का ऐलान कर दिया है, जिसने संसद में टीएमसी की स्थिति को कमजोर कर दिया है।
महुआ अब अपनी पार्टी के बागी नेताओं पर लगातार हमलावर हैं और उन्होंने यूसुफ पठान जैसे नेताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। देखना होगा कि बंगाल की राजनीति का यह घमासान आगे किस करवट बैठता है।
My interview with @bbcbangla - please @IndiaToday do get a good translator so you don’t mischievously pick & choose “juicy bits” to grab eyeballs like with the hindi one ! pic.twitter.com/ZxtNLdN5wI
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 24, 2026
रील के चक्कर में कबाड़ हुआ लाखों का ट्रैक्टर: स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, खेत में मचा गदर
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार खत्म: आयरलैंड के खिलाफ आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का पूरा शेड्यूल
NCERT की नई किताब में आपातकाल का अध्याय, इतिहास पर घमासान
भंडारा में मानसून की दमदार दस्तक, फिर भी जारी है 145 मिमी बारिश की कमी
राम मंदिर दान विवाद: क्या सोने की लूट हुई? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे गंभीर आरोप
मुंबई में मेयर के सामने खुला मैनहोल निगला BMC अधिकारी, तैयारियों की पोल खुली
उत्तराखंड की दहलीज पर फिर बढ़ा तनाव: पंजाब से निकले निहंगों के जत्थे से मची खलबली, सीमाओं पर हाई अलर्ट
प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसा गया मक्खी वाला खाना , यात्रियों में भारी आक्रोश
पंजाब के सीएम भगवंत मान का वायरल वीडियो : फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट पर गरमाई सियासत, इस्तीफे की मांग
मुहर्रम पर कड़ा एक्शन: राजा भैया के पिता भदरी किले में नजरबंद, पुलिस का सख्त पहरा