सुपौल: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुनौली सीमा चौकी के पास जवानों ने भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा है।
क्या है पूरा मामला? एसएसबी की 45वीं वाहिनी के जवान सीमा स्तंभ संख्या-223 के पास सघन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1,44,600 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।
पश्चिम बंगाल से है तार पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इनामुल मियां के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के ब्रह्मत्तर छत्रा गांव का निवासी है। शुरुआती पूछताछ में वह इस बड़ी रकम के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
दस्तावेजों का अभाव एसएसबी ने जब इनामुल मियां से इतनी बड़ी धनराशि के स्रोत और उससे संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो वह पूरी तरह विफल रहा। अवैध रूप से इतनी बड़ी रकम ले जाने के संदेह में एसएसबी ने तत्काल प्रभाव से पूरी नकदी को जब्त कर लिया।
कस्टम विभाग के हवाले मामला एसएसबी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि बरामद राशि और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुनौली स्थित सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय को सौंप दिया गया है। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा कहां से लाया जा रहा था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
*भोजपुर (आरा): जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे बिलौटी गांव. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात.#BiharNews #PrashantKishor #Mahapanchayat #prabhatkhabar @PrashantKishor @jansuraajonline pic.twitter.com/0vNQk3nAql
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
7.1 की तीव्रता से दहला वेनेजुएला: भूकंप के खौफनाक वीडियो आए सामने, मची तबाही
किर्गिजस्तान में MBBS करना हुआ अब और भी सख्त, बदल गए एडमिशन के नियम
वेनेजुएला में प्रलय: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा कराकास, सुनामी का अलर्ट
पीओके में आक्रोश की आग : शहबाज सरकार का दमन और भारत की दो-टूक चेतावनी
वेनेजुएला में भूकंप का तांडव: 10 हजार मौतों की आशंका, ढहीं इमारतें और तबाह हुआ एयरपोर्ट
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
रोहित शर्मा हुए क्लीन बोल्ड : पत्नी रितिका के साथ कार सीट को लेकर हुई क्यूट नोंक-झोंक, वीडियो वायरल
48 साल पुराने हत्याकांड पर बनी राख , दुनियाभर में मचा रही तहलका; क्या आपमें इसे देखने का है दम?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, सरकार को दी चेतावनी
वाराणसी का नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर? वाइस प्रेसिडेंट की रहस्यमयी मुस्कान ने दी बड़ी हिंट