गुरुवार तड़के वेनेजुएला के उत्तर-मध्य हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पड़ोसी देश कोलंबिया तक धरती कांप उठी।
राजधानी कराकास में दहशत का माहौल भूकंप के झटके महसूस होते ही राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमारतें बुरी तरह हिलती हुई और लोग दहशत में चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
इमारतों को भारी नुकसान अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र मोंटालबान इलाके में जमीन से मात्र 13 किलोमीटर की गहराई पर था। कम गहराई होने के कारण सतह पर इसके झटके काफी विनाशकारी महसूस किए गए। कराकास की कई ऊंची इमारतों की दीवारों में लंबी दरारें आ गई हैं, जबकि कुछ जर्जर ढांचों के गिरने की भी खबरें हैं।
सुनामी का खतरा टला भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी सुनामी अलर्ट सिस्टम ने प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी। हालांकि, स्थिति की समीक्षा के बाद वैज्ञानिकों ने जल्द ही राहत की खबर दी और चेतावनी वापस ले ली। फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
राहत और बचाव कार्य जारी प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग अपनी सुरक्षित बची संपत्तियों और जरूरी सामानों को इमारतों से निकालते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल सरकार ने किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Me han pasado este vídeo del Aeropuerto de Maiquetia. dios mío… pic.twitter.com/sSH0yboQVP
— Said Rahal (@srahalh) June 24, 2026
एनसीपी विधायक सना मलिक का ट्रिपल तलाक और बहुविवाह पर विवादित बयान, सियासी गलियारों में मचा तूफान
भूकंप से दहला वेनेजुएला: पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ
अकोला में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई तहसीलों में भारी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
जशपुर पुलिस का कमाल: 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल, हेलमेट जागरूकता में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्धा में मानसून की बेरुखी: किसानों की सांसें अटकीं, क्या आने वाले 5 दिन बदलेंगे तस्वीर?
वेनेजुएला में महाविनाश: 39 सेकेंड में आए दो भीषण भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका
मुंबई की सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय पक्षी , मानसून की दस्तक के साथ वायरल हुआ अनोखा नजारा
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बने दूल्हे, वाराणसी में अक्षिता राज संग रचाई शादी
इस्तीफा दें CM भगवंत मान : वायरल वीडियो विवाद पर राघव चड्ढा ने खोली पंजाब सरकार की पोल