मुंबई में जैसे ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी दस्तक दी, शहर का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलने के साथ ही मुंबई की व्यस्त पेडर रोड पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर की भीड़भाड़ के बीच मोर सड़क पर बेखौफ घूमते नजर आए।
सड़कों पर मोरों का बसेरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मोरों का एक झुंड पेडर रोड पर किसी आम राहगीर की तरह शांति से टहल रहा है। एक अन्य वीडियो में एक मोर बालकनी की रेलिंग पर बैठा दिखाई दे रहा है। कंक्रीट के जंगलों के बीच प्रकृति का यह मनमोहक दृश्य न केवल राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
विशेषज्ञों का क्या है मानना? जानकारों का कहना है कि मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बाद बदले मौसम ने इन पक्षियों को बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये मोर पास ही स्थित मालाबार हिल और टावर ऑफ साइलेंस (डूंगरवाड़ी) के हरे-भरे इलाकों से भटक कर सड़क पर आ गए होंगे। बता दें कि यह क्षेत्र मोरों का प्राकृतिक आवास माना जाता है।
सोशल मीडिया पर उमड़ी प्रतिक्रियाएं जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, शहर के बीचोंबीच मोरों का दिखना अद्भुत और अनसुना है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे मुंबई का सबसे खूबसूरत नजारा बताया। इस अनोखे पल को कैद करने के लिए वहां मौजूद लोग अपनी गाड़ियां रोककर इनका वीडियो बनाते नजर आए।
प्रकृति और शहर का मेल मुंबई जैसे भागदौड़ भरी जिंदगी वाले शहर में इन पक्षियों का सड़क पर उतरना यह दर्शाता है कि शहर के भीतर अभी भी प्रकृति के कुछ हिस्से जीवित हैं। मानसून की पहली फुहारों के साथ शहर की सड़कों पर मोरों का यह आगमन मुंबईकरों के लिए किसी अनोखे तोहफे से कम नहीं है।
Finally Finally 🤗, #Rains 🌧️ have hit #Mumbai and what a beautiful sight this morning......ये दिल मांगे मोर....🦚 🦚.
— Jiten Ahuja 🇮🇳 🕊️ 🚩 (@AhujaJiten) June 24, 2026
Scene at Mumbai s Pedder Road and Grand Paradi at #Kemps corner.#MumbaiRains#MumbaiRoads https://t.co/lDvm58uiTW pic.twitter.com/loqAlO7Y2F
राम मंदिर चंदा चोरी के बाद अब जमीन घोटाले का जिन्न बाहर: SIT के सामने सबूत रखेंगे संजय सिंह
नेमार की जादुई वापसी और विनीसियस का कहर, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को कुचला
क्रिकेट का नया पावर कपल : वैभव के बाद अब 10 साल के भाई आशिर्वाद का धमाका, एक पारी में ठोके 168 रन
नेमार का बेटा मैदान पर हुआ कैद , सिक्योरिटी गार्ड्स ने नहीं पहचाना तो पिता को करना पड़ा दखल
वाराणसी का नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर? वाइस प्रेसिडेंट की रहस्यमयी मुस्कान ने दी बड़ी हिंट
सावधान! कक्षा 9 की फर्जी किताब सोशल मीडिया पर वायरल, एनसीईआरटी ने जारी की चेतावनी
भागलपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब विस्तार लेगी पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, डीआरएम ने संटिंग लाइन का किया निरीक्षण
टीएमबीयू में गूंजी थाली की थाप: हटाए गए अतिथि शिक्षकों का अनोखा विरोध, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
किशनगंज में उमस से बेहाल लोग, आज झमाझम बारिश की उम्मीद
महिला T20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग पर सवाल: हेली मैथ्यूज को मिला विवादास्पद आउट, वीडियो वायरल