दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार की शाम कुदरती कहर का शिकार हो गया। महज 60 सेकंड के अंतराल में आए दो भीषण भूकंपों ने राजधानी कराकास समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इन झटकों ने पिछले 100 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
7.1 और 7.5 की तीव्रता से कांपी धरती अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला झटका 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र कराकास से 168 किमी दूर कैरेबियाई तट के पास था। इसके महज एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया। इस दूसरे झटके का केंद्र मोरोन के दक्षिण-पश्चिम में सतह से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
राजधानी में मची तबाही भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि कराकास की कई इमारतें भरभराकर गिर गईं। शहर की सड़कों पर धूल का गुबार छाया रहा और लोग जान बचाने के लिए घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारतें ताश के पत्तों की तरह झूल रही थीं। अपार्टमेंट के भीतर का सारा सामान टूट-फूट गया है।
आपदा का मंजर: घायल होने की आशंका आंतरिक मंत्री डियोसदादो काबेलो ने पुष्टि की है कि राजधानी के अल्टामीरा क्षेत्र समेत कई इलाकों में मकान ढह गए हैं। मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। सरकार ने एंबुलेंस और राहत वाहनों के लिए रास्ता खाली रखने की अपील की है। राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए हैं।
सुनामी का खतरा और हाई अलर्ट भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। डोमिनिकन गणराज्य ने भी तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि प्यूर्टो रिको का अलर्ट कुछ समय बाद हटा लिया गया, लेकिन तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किनारे से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आफ्टरशॉक का डर प्रशासन ने नागरिकों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ घंटों में आफ्टरशॉक (हल्के झटके) महसूस किए जा सकते हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों के अंदर बिल्कुल न जाएं और फिलहाल खुले स्थानों पर ही शरण लें।
Passengers panic and run for cover at Simón Bolívar International Airport in Maiquetía, Venezuela, as the terminal shakes and power flickers, resulting from a massive 7.5 magnitude earthquake off the coast of Caracas. pic.twitter.com/uWN4ZqFjOZ
— OSINTdefender (@sentdefender) June 24, 2026
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद नहीं मिली; दानदाता ने उठाए सवाल
मुंबई बारिश: सब कंट्रोल में है कहने के चंद सेकंड बाद ही मेयर के सामने गड्ढे में गिरा शख्स, बीएमसी की खुली पोल
ईरान स्कूल हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान: शायद कभी पता नहीं चल पाएगा कि हमला किसने किया
सहरसा: मेधा की चमक से महका प्रेक्षागृह, प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए जिले के होनहार
क्या जिनेवा में पाकिस्तान के आर्मी चीफ को मारने की साजिश रच रहा था मोसाद?
वेनेजुएला में प्रलय: एक मिनट में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से मची तबाही, ढहीं 22 मंजिला इमारतें
फीफा वर्ल्ड कप के दौरान दोहा में खूनी संघर्ष: जॉर्डन और अल्जीरिया के फैंस के बीच बवाल, 25 गिरफ्तार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप: 45 सेकंड में दो शक्तिशाली झटकों से दहली धरती, इमारतें जमींदोज
शिवसेना के 6 सांसदों के पाला बदलने पर घमासान: उद्धव गुट ने स्पीकर से लगाई गुहार, बिना पक्ष सुने न हो फैसला
IND vs IRE: आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी के नाम का डंका, टिकटों के लिए मची ऐसी मारामारी कि छोटा पड़ेगा स्टेडियम