नई दिल्ली: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में मानसून की एंट्री होने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष इलाकों में आगे बढ़ेगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के भीतर मॉनसून उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों और उत्तराखंड की सीमाओं में भी प्रवेश कर जाएगा।
राजधानी दिल्ली में 25 से 27 जून के बीच लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, 26 और 27 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यूपी में 25 से 29 जून के बीच मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 25, 28 और 29 जून को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, 26 और 27 जून को मौसम कुछ शुष्क रह सकता है। राज्य के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 6 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 24, 2026*
कश्मीर भारत का था, है और रहेगा : UN में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज का दावा, चंपत राय को दी थीं 200 किलो चांदी की ईंटें, नहीं मिली रसीद
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की ओर बढ़ते कदम: पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की वार्ता में मिले अहम संकेत
मॉनसून की रफ्तार तेज: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत के इन राज्यों में अब होगी झमाझम बारिश
एशियन गेम्स 2026: टीम से बाहर होने पर भड़कीं मनिका बत्रा, TTFI को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मुजफ्फरनगर में जेल बनी फैक्ट्री: मजदूरों को बंधक बनाकर पिटबुल से कटवाता था दरिंदा
वैभव सूर्यवंशी के लिए काल बनेगा राजस्थान का यह लाल, आयरलैंड की टीम में शामिल हुआ भारत का यह बेटा
ताजा हवा के लिए मौत से जंग: नशे में धुत युवक 11,000 वोल्ट के खंभे पर सो गया
काफिला रोककर सड़क हादसे के घायलों के मसीहा बने सीएम नायब सिंह सैनी
कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम ढहा, तीन की मौत; मलबे में अभी भी फंसे हैं कई लोग