कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से मची तबाही में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
अस्पताल पहुंचे सीएम, घायलों का जाना हाल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने SSKM अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों में अधिकांश मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। सीएम ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 20 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
मुआवजे पर साधी चुप्पी हादसे के बाद मुआवजे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र चलने के कारण वे अभी इस पर कोई बयान नहीं देंगे। उन्होंने कहा, मैं कल स्पीकर की अनुमति के बाद विधानसभा में इस विषय पर अपनी बात रखूंगा।
सुपरवाइजर और सप्लायर गिरफ्तार पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलज़ार और दो लेबर सप्लायर, मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी शामिल हैं।
गलत बिल्डिंग प्लान बना काल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान के कारण हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस इमारत के निर्माण की मंजूरी 17 जनवरी को मिली थी, लेकिन KMC के इंजीनियरों ने इसमें बड़ी गड़बड़ी पाई है। मामले के मुख्य आरोपी बेहरा ब्रदर्स (मालिकों) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
31 जुलाई तक सभी कमर्शियल निर्माण पर रोक गोदाम हादसे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोलकाता में चल रहे सभी कमर्शियल प्रॉपर्टी निर्माण कार्यों को 31 जुलाई तक रोक दिया जाए। इस दौरान KMC सभी साइटों के बिल्डिंग और साइट प्लान की गहन जांच करेगी। जिन परियोजनाओं के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, केवल उन्हें ही 1 अगस्त से काम फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
*#WATCH | West Bengal CM Suvendu Adhikari visited SSKM Hospital and met those injured in the Taratala warehouse shed collapse incident.
— ANI (@ANI) June 24, 2026
(Video Sources: CMO) pic.twitter.com/jvGbP0v3lS
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद नहीं मिली; दानदाता ने उठाए सवाल
₹35,000 का Vivo फोन मंगाया, बॉक्स खोला तो निकले कपड़े धोने के साबुन; ऑनलाइन शॉपिंग का अजीबोगरीब फ्रॉड
कोलकाता गोदाम हादसा: मलबे में दबी जिंदगी, तड़पते लोगों की गुहार और रेस्क्यू का मंजर
मुजफ्फरनगर का बंधुआ नरक : कुत्तों का पहरा, भाले-हंटर की मार और नमक-रोटी पर पल रहे थे 13 मजदूर
मैं जो बोलूंगा वही करना होगा... ऋषभ पंत की घर वापसी पर कप्तान अक्षर पटेल का धाकड़ संदेश
रजनीकांत ने क्यों नहीं दी थी विजय को सार्वजनिक बधाई? सुपरस्टार ने खुद बताई असली वजह
ईरान जाने का बना रहे हैं प्लान? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, रहें सावधान
ना गम, ना पछतावा: मुंबई लोकल में हत्या के बाद बेखौफ चलता दिखा कातिल, CCTV फुटेज देख कांप उठेगी रूह
झाड़ियों के साम्राज्य से वन्यजीवों का स्वर्ग: तमिलनाडु के जंगलों में कैसे लौटी रौनक?
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका: 10 साल के आशीर्वाद ने ठोके 168 रन