ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में धमाकेदार वापसी हो गई है। एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड के तहत दिल्ली ने कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को देकर पंत को वापस अपनी टीम में शामिल किया है। पंत को 15 करोड़ रुपये में टीम में जगह मिली है।
अक्षर पटेल बोले- कोई हुक्म नहीं चलेगा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंत का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई औपचारिक दबाव नहीं होगा। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अक्षर ने कहा, हमारा रिश्ता कभी भी एक सामान्य कप्तान और खिलाड़ी जैसा नहीं रहा। वह पहले भी मुझे लीड कर चुके हैं। हमारे बीच कभी ऐसा नहीं रहा कि मैं कप्तान हूं और जो मैं बोलूंगा, वही तुझे करना है ।
पंत को मिली फुल फ्रीडम अक्षर ने आगे कहा कि पंत पर टीम की ओर से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, दिल्ली तुम्हारा घर है। बतौर कप्तान, मैं तुम्हें पूरी आजादी देता हूं। तुम उस कैटेगरी के खिलाड़ी हो जहां क्लास परमानेंट होती है। बस अपने नेचुरल स्टाइल को एन्जॉय करो और अपना खेल खेलो।
LSG में क्यों फीका रहा पंत का जादू? पंत का लखनऊ के साथ सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 2025 में लखनऊ की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही, जबकि 2026 में टीम सबसे निचले पायदान पर खिसक गई।
पंत का बल्ला भी खामोश रहा। 2025 के सीजन में उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बनाए, वहीं 2026 में 312 रन ही जोड़ सके। अब दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद है कि अपने पुराने घरेलू माहौल में पंत फिर से अपनी पुरानी लय हासिल करेंगे।
*.@RishabhPant17, Bapu has a message for you 📨💙 pic.twitter.com/hHJ5DpFnIz
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 24, 2026
चाय से उकेरी पीएम मोदी की गौरवगाथा: नीमच के युवा कलाकार का अद्भुत कारनामा
हैरी केन पर काला जादू ? घाना के तांत्रिक के दावे से फुटबॉल जगत में सनसनी
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद नहीं मिली; दानदाता ने उठाए सवाल
VB-G RAM G: छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
मॉनसून की पहली ही बारिश ने खोली मुंबई की पोल, सड़कें बनीं तालाब
हाथ नहीं मिलाया, नजरें चुराईं: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाड़ी का वो सूर्यकुमार यादव वाला अंदाज!
माहरंग बलोच को उम्रकैद: ग्रेटा थनबर्ग ने पाकिस्तान के खिलाफ भरी हुंकार, घेरे में आए आसिम मुनीर
पाकिस्तान की आदत नहीं गई: 4 हफ्तों में 4 बार UN में भारत ने लगाई जबरदस्त फटकार
राजस्थान का लाल बनेगा आयरलैंड का हथियार? वैभव सूर्यवंशी के लिए काल साबित होंगे जय मूंदड़ा
सहरसा: मेधा की चमक से महका प्रेक्षागृह, प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए जिले के होनहार