ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा धोखा एक युवक ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट से ₹35,000 का Vivo स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। कई दिनों के इंतजार के बाद जब डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर पहुंचा, तो युवक की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन उत्सुकता में जैसे ही उसने बॉक्स खोला, उसके होश उड़ गए। कीमती फोन की जगह बॉक्स में कपड़े धोने वाला एक साबुन रखा हुआ था।
कंपनी से मांगा जवाब इस बड़े धोखे के बाद पीड़ित ग्राहक ने तुरंत कंपनी से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। युवक का सवाल है कि क्या यह गलती पैकेजिंग के दौरान हुई या फिर रास्ते में किसी ने फोन निकालकर साबुन रख दिया। फिलहाल, युवक कंपनी से जवाब का इंतजार कर रहा है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, ऑनलाइन शॉपिंग के डरावने सपने अब सच हो रहे हैं। वहीं, कई अन्य लोगों ने भी अपनी आपबीती साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बिचौलिए बड़ी सफाई से सामान बदल देते हैं और सबूत न होने की वजह से ग्राहक फंस जाता है।
सावधानी ही बचाव है ई-कॉमर्स कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का सबसे प्रभावी तरीका अनबॉक्सिंग वीडियो है। जब भी आप फोन या लैपटॉप जैसा महंगा सामान मंगाएं, तो पैकेट खोलते समय वीडियो जरूर रिकॉर्ड करें। यह वीडियो आपके पास एक ठोस सबूत के रूप में रहेगा, जिससे रिफंड पाना या नया सामान मांगना आसान हो जाता है।
₹35,000 Smartphone Ordered, But What Arrived Left Everyone Shocked!
— Aishwariya (@CuteAishwariya) June 23, 2026
A young man had ordered a Vivo smartphone worth ₹35,000 online and was eagerly waiting for its delivery. However, when the package finally arrived and he opened the box, he was stunned to find a bar of… pic.twitter.com/mlqHsw4AOK
ममता की खास महुआ का बदला रुख, क्या शुभेंदु अधिकारी की तारीफ से बंगाल की राजनीति में आएगा नया भूचाल?
पुलिस रक्षक नहीं, शिकारी बन गई है : भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरजे रोशन आनंद, कहा- मुझे भी फंसाया गया
मुंबई की सड़कों पर मानसून का शाही स्वागत: अचानक टहलते दिखे मोर, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
उसे ना बॉल दिखेगी, ना रन बना पाएगा... : वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का विवादित बयान
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: 200 मजदूरों के आशियाने जलकर हुए राख
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज का दावा, चंपत राय को दी थीं 200 किलो चांदी की ईंटें, नहीं मिली रसीद
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद तक नहीं मिली; बड़े बिजनेसमैन का बड़ा खुलासा
क्या आसिम मुनीर के डिप्लोमैटिक जाल में फंस गए ईरान के राष्ट्रपति? मानद उपाधि देकर साधे कई निशाने
Nothing का नया धमाका: सस्ते बजट में आ रहा है Phone 4b, जानिए लॉन्च डेट और खास फीचर्स
पेड्डी की ऐतिहासिक सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बेटी क्लिन कारा के इस प्यारे नाम ने जीता सबका दिल