पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल का दौर जारी है। ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी बेहद करीबी मानी जाने वालीं कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा के बयानों ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। ममता के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की खुलकर तारीफ कर महुआ ने सबको चौंका दिया है।
शुभेंदु मेरे अच्छे दोस्त हैं एक हालिया इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में शुभेंदु अधिकारी ने उनका साथ दिया था। महुआ ने बताया, जब मैं करीमपुर से चुनाव लड़ी थी, तो सिर्फ वही मेरे लिए प्रचार करने आए थे। 2014 में जब मुझे लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो मैं रातभर रोई थी। उस वक्त शुभेंदु ने मेरा ढांढस बंधाया था और कहा था— नहीं बहन, मैं हूं ना।
वैचारिक मतभेदों के बावजूद भावनात्मक रिश्ता? महुआ का कहना है कि आज भले ही वे अलग-अलग दलों में हैं और उनकी बातचीत नहीं होती, लेकिन अतीत में बने ये भावनात्मक संबंध खत्म नहीं हुए हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इसे केवल व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि एक बड़े सियासी बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी, जो कभी ममता के दाहिने हाथ थे और अब बीजेपी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके लिए महुआ के ये शब्द कई सवाल खड़े करते हैं।
4 दिन में दूसरी बार बीजेपी की तारीफ महुआ मोइत्रा के बयानों में आया यह बदलाव महज एक इत्तेफाक नहीं लग रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब महुआ ने बीजेपी की तारीफ की है। इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक पत्र को साझा करते हुए मोदी सरकार की प्रशंसा की थी। रक्षा मंत्री ने महुआ द्वारा उठाए गए आर्म्ड फोर्सेज डिसेबिलिटी पेंशन के मुद्दे की सराहना की थी, जिसके बाद महुआ ने सार्वजनिक रूप से उनका आभार जताया।
क्या ममता का साथ छोड़ेंगी महुआ? ममता बनर्जी पहले ही अपनी पार्टी में हो रही टूट से जूझ रही हैं। टीएमसी के विधायकों के अलग गुट बनाने और बड़ी संख्या में सांसदों के दल बदलने के बाद पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में महुआ मोइत्रा जैसी फायरब्रांड नेता का लगातार बीजेपी नेताओं की प्रशंसा करना ममता बनर्जी के लिए बड़ी चिंता का विषय है। क्या महुआ टीएमसी छोड़ेंगी? यह सवाल अब बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा रहस्य बन गया है।
Mamata loses another one. Till yesterday she was breathing fire on Suvendu. Now the tone has changed. Suvendu is an angel. She s become a consummate politician. Or else this is a cherry picked clip from a larger context. I still applaud RaGa & INC team to have detected the signs… pic.twitter.com/xrF1yYy88p
— Suby #ReleaseSanjivBhatt #Palestine #VoteChori (@Subytweets) June 24, 2026
लखनऊ कोचिंग कांड: क्या सिस्टम की नींद सिर्फ लाशों के गिरने पर ही खुलती है?
रांची के JSCA स्टेडियम में कोहराम: फाइनल मैच की खुशी के बीच मची भगदड़, 5 घायल
IRFC में छप्परफाड़ मौका: 8% डिस्काउंट पर मिल रहे रेलवे के शेयर, सरकार बेच रही 2% हिस्सेदारी
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: 200 मजदूरों के आशियाने जलकर हुए राख
इतिहास के पन्नों पर रोनाल्डो का नाम: 6 वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
200 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: क्रेन में फंसा पैराग्लाइडर, 4 घंटे तक हवा में झूलता रहा
राष्ट्रपति का मानवीय चेहरा: व्हीलचेयर पर बैठीं रूपी सोरेन के पास खुद चलकर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू
CUET-UG 2026: इतिहास रचते हुए एक उम्मीदवार ने 4 विषयों में हासिल किया 100 परसेंटाइल
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा
शर्मनाक प्रदर्शन: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा, वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम