मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों उज्जैन में कथित भूमि खरीद मामले को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस ने इसे महाकाल की जमीन की लूट बताते हुए उनके इस्तीफे और न्यायिक जांच की मांग की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम मोहन यादव का समर्थन कर सबको चौंका दिया है।
मोहन यादव का पुराना पेशा है रियल एस्टेट अखिलेश यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मोहन यादव पर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने कहा, मोहन यादव पहले रियल एस्टेट का काम करते थे, यह कोई नई बात नहीं है। क्या बीजेपी को यह नहीं पता था? जमीन की रजिस्ट्री होते समय क्या यह बात किसी को पता नहीं चली होगी?
बीजेपी पर लगाया 3 मुख्यमंत्रियों को बदलने का आरोप सपा प्रमुख ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पर ये आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी ने ही लगवाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आलाकमान मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को हटाने का रास्ता तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है ताकि तीनों राज्यों के नेतृत्व में बदलाव किया जा सके।
उत्तर प्रदेश के सीएम पर भी साधा निशाना अखिलेश यादव ने बचाव करते हुए तंज भरे लहजे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश के सीएम पर जमीन खरीदने के आरोप हैं, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सैकड़ों एकड़ जमीन हासिल की है। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि इसे राजनीति से प्रेरित कदम माना जाना चाहिए।
साइकिल की रफ्तार से गिरेगी सरकार उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चाहे अपने मुख्यमंत्रियों को बदले या न बदले, जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, यूपी की जनता जानती है। इस बार साइकिल इतनी तेजी से चलेगी कि सरकार अपने आप हट जाएगी।
फिलहाल, इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस आक्रामक है, तो दूसरी तरफ सपा प्रमुख के इस रुख ने बीजेपी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को और बल दे दिया है।
*#WATCH | Lucknow | On allegations of mass land acquisition by MP CM Mohan Yadav s family, SP chief Akhilesh Yadav says, The BJP has hatched a conspiracy to defame Mohan Yadav. If these allegations are against Mohan Yadav, then the Chief Minister of Uttar Pradesh has acquired… pic.twitter.com/y5uywlMHiX
— ANI (@ANI) June 24, 2026
वीरपुर का कायाकल्प: 5.70 करोड़ की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक मॉडल थाना भवन
राष्ट्रपति का मानवीय चेहरा: व्हीलचेयर पर बैठीं रूपी सोरेन के पास खुद चलकर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू
विधानसभा बनी फिल्म सेट ? CM थलपति विजय के स्टाइलिश भाषण पर स्टालिन का तंज
महरौली रेप-मर्डर केस: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा आरोपी एनकाउंटर में घायल
76 साल की उम्र में मिसाल: पेंशन के पैसों से सैकड़ों बंदरों का पेट भर रही हैं ‘मदुरै की दादी’
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट: डोभाल और वांग यी की मुलाकात से सामान्य स्थिति की उम्मीद
दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा: झुग्गीवासियों को पक्के मकान और निर्माण श्रमिकों को 2 लाख तक मुफ्त इलाज
2026 वर्ल्ड कप में दहाड़े रोनाल्डो: आई एम बैक के साथ आलोचकों को दिया करारा जवाब
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, रितिका सजदेह की भावुक प्रतिक्रिया ने जीता फैंस का दिल
पंचायत चुनाव 2026: रोस्टर की अटकलों से गरमाई बिहार की सियासत, दावेदारों की बढ़ी धड़कन