वीरपुर (सुपौल): कोसी सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर को एक नई पहचान मिली है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में बने अत्याधुनिक मॉडल थाना भवन का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ पुलिसिया कामकाज अब पूरी तरह नए परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है।
वीरपुर थाना पिछले कई दशकों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। स्थापना के समय इसे एलएनएमएस कॉलेज परिसर स्थित कोसी प्रोजेक्ट के एक अस्थाई स्टोर रूम में शुरू किया गया था, जिसके बाद यह दशकों तक गोल चौक स्थित एक पुराने गोदामनुमा भवन में संचालित होता रहा। जर्जर छत, सीलन भरी फाइलें और खस्ताहाल बैरक से पुलिस और फरियादियों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इस भव्य तीन मंजिला भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 अक्टूबर 2024 को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान किया था। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित इस परियोजना की लागत 5.70 करोड़ रुपये है। निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस कार्य को पूर्ण कर गृह विभाग को सौंपा है।
नया थाना भवन अब किसी कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं है। इसमें थानाध्यक्ष के लिए आधुनिक कक्ष, कंप्यूटरीकृत सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑफिस, पारदर्शी महिला एवं पुरुष हाजत (लॉक-अप) और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन रूम की व्यवस्था की गई है। आम लोगों के लिए एक भव्य विजिटर लाउंज बनाया गया है, जहां फरियादी सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
भवन के उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुरेन्द्र कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश चौधरी और थानाध्यक्ष संजय दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। मुख्य पार्षद सुशील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पुलिस प्रशासन को इस नई सौगात के लिए बधाई दी।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
क्या ईरान ने टेके घुटने? ट्रंप के चौंकाने वाले दावे से मची हलचल
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
जेपीएल फाइनल में अव्यवस्था का तांडव: भगदड़ में 10 घायल, प्रशासन और आयोजकों की बड़ी लापरवाही
CUET-UG 2026: इतिहास रचते हुए एक उम्मीदवार ने 4 विषयों में हासिल किया 100 परसेंटाइल
हारिस रउफ के साथ दिखे अश्विन, भड़के फैंस ने पूछा- क्या राष्ट्रभक्ति भूल गए?
दिल्ली में अब रविवार को भी खुलेंगे ट्रैफिक कोर्ट, पेंडिंग चालान चुटकियों में होंगे हल
33 डिग्री गर्मी में हुडी बनी काल: केतन अग्रवाल मर्डर केस में प्रेमी जोड़े का शर्मनाक खेल
महरौली रेप-मर्डर केस: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा आरोपी एनकाउंटर में घायल
# दिल्ली-NCR में AC ब्लास्ट का असली विलेन: शॉर्ट सर्किट नहीं, गैस में मौत की मिलावट का बड़ा खेल!
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैं अभी यहीं हूं , आलोचकों का मुंह बंद कर रोनाल्डो ने भरी हुंकार