सुपौल, बिहार: कोसी क्षेत्र के राघोपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में सवार होने के प्रयास में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर सायत निवासी 41 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है। दरभंगा-फॉरबिसगंज डेमू पैसेंजर ट्रेन (75217) राघोपुर स्टेशन पर रुकी थी। सुनीता देवी अपने परिवार के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं, तभी ट्रेन अचानक चल पड़ी।
संतुलन बिगड़ा और मौत को मिली मात ट्रेन की गति पकड़ते ही सुनीता का पैर फिसल गया और वे संभल नहीं सकीं। हैंडल से हाथ छूटने के कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाली जगह में जा गिरीं। इस भीषण हादसे में उनका एक हाथ और पैर बुरी तरह कट गए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
अस्पताल पहुंचने के बाद तोड़ा दम स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेल कर्मियों ने तुरंत ट्रेन रुकवाकर महिला को बाहर निकाला। उन्हें पहले राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत में उन्हें सदर अस्पताल, सुपौल रेफर किया गया। हालांकि, भारी खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
गंगा स्नान के लिए निकली थी सुनीता सुनीता देवी अपने मायके आई हुई थीं और मनिहारी घाट (कटिहार) में गंगा स्नान के लिए जाने की तैयारी में थीं। पति प्रमोद पासवान का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके कारण सुनीता ही परिवार का सहारा थीं। इस घटना से मायके और ससुराल, दोनों पक्षों में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन की अपील सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेल पुलिस (GRP) ने यात्रियों से बार-बार आग्रह किया है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जानलेवा प्रयास न करें। एक छोटी सी जल्दबाजी पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल सकती है।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर 11 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
सुबह का भूला शाम को घर लौटा : ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी पर अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा
पुलिस रक्षक नहीं, शिकारी बन गई है : भरत तिवारी एनकाउंटर पर रोशन आनंद का बड़ा हमला
ईसाइयों के टेक्सास में बढ़ता इस्लाम : जब भगवान गणेश की मूर्ति हटाकर बेचना पड़ा घर
251 की रफ्तार, मौत का मंजर: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान BMW का खौफनाक एक्सीडेंट
लंदन में गरजे भारतीय हॉकी शेर: पाक को 4-3 से मात देकर कायम रखा 10 साल का दबदबा
रांची के JSCA स्टेडियम में खौफनाक मंजर: JPL फाइनल के दौरान मची भगदड़, 35 से ज्यादा घायल
बिहार में आज लू का कहर, कल से बदलेगा मौसम: IMD ने जारी किया 6 दिनों का अलर्ट
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, रितिका सजदेह की भावुक प्रतिक्रिया ने जीता फैंस का दिल
महिला T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की शर्मनाक विदाई, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ और सेमीफाइनल की जंग तेज