नई दिल्ली: आईपीएल की दुनिया में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़ फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दामन थाम लिया है। इस बड़े ट्रेड के तहत कुलदीप यादव अब लखनऊ की टीम का हिस्सा होंगे।
पंत ने खुद किया फोन, अक्षर नहीं उठा पाए कॉल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस वापसी के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। अक्षर ने बताया कि ट्रेड फाइनल होने के बाद ऋषभ पंत ने उन्हें खुद फोन किया था। अक्षर ने कहा, पंत ने मुझे तीन बार फोन किया, लेकिन मैं उस वक्त अपने बच्चे के साथ व्यस्त था, इसलिए कॉल नहीं उठा सका।
भूला नहीं कहते - अक्षर का अनोखा स्वागत जब बाद में दोनों की बात हुई, तो अक्षर पटेल ने मजाकिया अंदाज में पंत का स्वागत किया। उन्होंने मशहूर कहावत दोहराते हुए कहा, अगर सुबह का भूला शाम को घर लौटकर आए, तो उसे भूला नहीं कहते। यह संदेश स्पष्ट था कि दिल्ली की टीम में पंत की जगह हमेशा से सुरक्षित थी।
कप्तानी और तालमेल पर बोले अक्षर अक्षर पटेल ने साफ किया कि टीम में कप्तानी को लेकर कोई अहंकार नहीं है। उन्होंने कहा, हमारे बीच कभी सीनियर-जूनियर या कैप्टन की कोई दीवार नहीं रही। हम दोनों सीनियर खिलाड़ी हैं और आपसी समझ से काम करते हैं। मैं उन्हें टीम में पूरी आज़ादी दूंगा क्योंकि हम पहले भी साथ खेल चुके हैं।
फॉर्म पर जताई पक्की सहमति पंत के हालिया प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए अक्षर ने कहा, फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहले कार्यकाल में (2016-24) पंत ने 111 मैचों में 3,284 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।
बड़ा दांव, बड़ी उम्मीदें दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 15 करोड़ रुपये में वापस अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये में लखनऊ गए हैं। मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब इस ट्रेड के साथ दिल्ली कैपिटल्स अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के साथ फिर से नई शुरुआत करने को तैयार है।
*Bhai, main wapas aa raha hun. 🥹
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
Bapu & the whole of Dilli waited to hear just that 💙❤️ pic.twitter.com/5k1nDtNUTM
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट: आज की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
भारत और दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: डिफेंस से टेक्नोलॉजी तक बढ़ेगी साझेदारी
अयोध्या: शेषावतार मंदिर के शिखर पर लहराया ध्वज, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैं अभी यहीं हूं , आलोचकों का मुंह बंद कर रोनाल्डो ने भरी हुंकार
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज की 200 किलो चांदी का हिसाब कहां है?
फीफा वर्ल्ड कप: घाना की दीवार के आगे नहीं चला इंग्लैंड का दांव, बेनतीजा रहा मुकाबला
मानसून की पहली फुहार ही आफत: जलमग्न हुई मुंबई, हार्बर लाइन ठप और सबवे बंद
LPG को कहें अलविदा: PNG कनेक्शन अपनाएं और पहले इस्तेमाल, बाद में भुगतान का उठाएं फायदा
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: 200 मिमी बारिश से थमी रफ्तार, अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट