देश में LPG गैस की किल्लत और सिलेंडर बुकिंग के झंझट से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अब पाइप से आने वाली प्राकृतिक गैस यानी PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। यदि आप भी गैस सिलेंडर के झंझट से मुक्ति चाहते हैं, तो PNG आपके लिए एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
क्या है PNG कनेक्शन? PNG कनेक्शन का मतलब है कि आपके घर की रसोई तक सीधे पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई पहुंचना। इसमें आपको सिलेंडर बुक करने या उसके खत्म होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह गैस सीधे मीटर के जरिए आपके घर में आती है, जिससे गैस का स्टॉक खत्म होने का डर पूरी तरह खत्म हो जाता है।
पहले इस्तेमाल, फिर भुगतान का विकल्प PNG कनेक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बिलिंग सुविधा है। इसमें आपको पहले से पैसे देकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं होती। घर के बाहर लगे मीटर के माध्यम से आपकी खपत रिकॉर्ड की जाती है। महीने के अंत में आपकी गैस खपत के आधार पर बिल आता है, यानी जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान ।
PNG के 4 बड़े फायदे जो बदल देंगे आपकी रसोई
क्यों है यह जरूरी? पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसे एक स्मार्ट विकल्प के रूप में पेश किया है। भागदौड़ भरी जिंदगी में सिलेंडर बुक करना और उसे समय पर पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में PNG न केवल आपकी सुविधा बढ़ाता है, बल्कि एक सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली की ओर भी एक बड़ा कदम है। यदि आपके क्षेत्र में पाइपलाइन बिछ चुकी है, तो आप अपने नजदीकी गैस वितरक से संपर्क कर इसे अपना सकते हैं।
बेहतर जीवन के लिए स्मार्ट विकल्प चुनें।
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) June 22, 2026
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के साथ प्राप्त करें 24x7 निर्बाध गैस आपूर्ति, अधिक सुविधा, सुरक्षित उपयोग और उपयोग के बाद भुगतान की सुविधा।
स्वच्छ ऊर्जा और सुविधाजनक जीवन के लिए आज ही PNG अपनाएं।#PNG #PipedNaturalGas #CleanEnergy #MoPNG pic.twitter.com/3sLdjeQCpd
लंच ब्रेक पर तानाशाही : 1 मिनट की देरी पर 1 घंटे की मुफ्त मजदूरी, वायरल नोटिस पर भड़के कर्मचारी
वाराणसी में रोप-वे का सफर अब और भी आसान: मात्र 16 मिनट में पहुंचेंगे काशी विश्वनाथ धाम, तय हुआ किराया
आकाश दीप का तिलक: जश्न के बीच अचानक क्यों मेहमानों से घर लौटने की अपील?
मेहरौली दरिंदगी: भागने की कोशिश में एनकाउंटर, अस्पताल में दर्द से चिल्लाया आरोपी
ये मेरी जिंदगी है... : विराट कोहली की दीवानगी पर ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा खुलासा
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा
मानसून की पहली फुहार ही आफत: जलमग्न हुई मुंबई, हार्बर लाइन ठप और सबवे बंद
दिल्ली का सेना भवन इलाका दहला: मजदूरों के 200 आशियाने राख, बाल-बाल बची जान
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: 16.5 किलो गांजा और 9 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच आई दूरियां? एक्ट्रेस के अनफॉलो करने से मचा बवाल