लखनऊ के कोचिंग सेंटर में दहला अलीगंज: भीषण आग से 5 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
News Image

लखनऊ के अलीगंज इलाके में आज दोपहर एक कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इमारत से उठते काले धुएं और आग की लपटों के बीच मची अफरातफरी में कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने के बाद जान बचाने की जद्दोजहद में कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह संस्थान मुख्य रूप से कंप्यूटर ट्रेनिंग और गेमिंग से संबंधित काम के लिए इस्तेमाल होता था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ऑफिस में करीब 20 से 22 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई अभी भी भीतर फंसे हो सकते हैं।

प्रशासनिक अमला हरकत में, रेस्क्यू जारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर दाखिल हुए हैं। धुंआ अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है, लेकिन प्रशासन की पूरी कोशिश सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और एंबुलेंस की एक बड़ी फौज घटनास्थल पर तैनात है। पुलिस और दमकलकर्मी एक-एक कमरे को खंगाल रहे हैं ताकि किसी भी फंसे हुए व्यक्ति को बचाया जा सके।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। जिला प्रशासन को पूरी स्थिति की निगरानी करने और रेस्क्यू में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय को घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत-आयरलैंड T20 सीरीज पर सस्पेंस खत्म: क्या बेलफास्ट में होगी जंग? क्रिकेट बोर्ड ने दिया फाइनल जवाब

Story 1

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन

Story 1

राम मंदिर चंदे में 200 करोड़ की हेराफेरी ? हाईकोर्ट में याचिका से मचा सियासी तूफान

Story 1

MLC 2026: कीरोन पोलार्ड का मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, भारतीय मूल के खिलाड़ी से भिड़ंत का वीडियो वायरल

Story 1

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: क्या सस्ती होगी विदेशी शराब और ड्राई फ्रूट्स? मोदी सरकार की बड़ी बैठक पर टिकी नजरें

Story 1

क्या विराट कोहली फिर कभी टेस्ट जर्सी में दिखेंगे? किंग कोहली ने दिया दो टूक जवाब

Story 1

बहराइच की सालार मसूद दरगाह में वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा मामला: चढ़ावे का 10 साल का हिसाब गायब, पूर्व मंत्री का नाम उछला

Story 1

शिवसेना में सियासी घमासान: राउत का तंज, शिंदे प्रेग्नेंट थे, उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया

Story 1

बंगाल बजट 2026: बेरोजगारों को 3000 रुपये भत्ता और 1 लाख नौकरियां, BJP सरकार का पहला बजट पेश

Story 1

NEET पेपर लीक प्रदर्शन: अभिजीत दिपके ने छुए वॉलंटियर के पैर, जंतर-मंतर पर बढ़ता जा रहा आक्रोश