नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों के भविष्य के लिए शुरू हुआ यह संघर्ष अब एक बड़ा आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
अभिजीत दिपके ने छुए वॉलंटियर के पैर प्रदर्शन के दौरान एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने वॉलंटियर मोहम्मद जुनैद का सबके सामने आभार व्यक्त किया। जुनैद पिछले तीन दिनों से रातभर डटे छात्रों को जूस और स्नैक्स उपलब्ध करा रहे हैं। अभिजीत दिपके ने उन्हें गले लगाया और उनके पैर छूकर इस निस्वार्थ सेवा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
बुनियादी सुविधाओं के लिए जद्दोजहद प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत दिपके ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने जंतर-मंतर स्थित रेस्टरूम में पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा रही है, जो छात्रों के प्रति उसकी उदासीनता को दर्शाता है।
कैंडल मार्च और सरकार पर निशाना CJP ने सोमवार शाम 5:30 बजे कैंडल मार्च का ऐलान किया है। यह मार्च उन छात्रों की याद में निकाला जा रहा है, जिन्हें पेपर लीक के कारण मानसिक प्रताड़ना और नुकसान उठाना पड़ा। पार्टी का आरोप है कि सरकार की विफलता ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज आंदोलन के केंद्र में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। अभिजीत दिपके ने मांग की है कि पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। साथ ही, NEET परीक्षा को तत्काल रद्द करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी पुरजोर मांग की जा रही है।
जन-समर्थन की अपील शनिवार से जारी इस धरने में अब छात्रों के अलावा विभिन्न सामाजिक समूहों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिजीत दिपके ने किसान संगठनों और आम जनता से इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नारों के जरिए छात्रों ने सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, यह संघर्ष थमेगा नहीं।
Day 3 at Jantar Mantar starts with CJP Founder @abhijeet_dipke thanking volunteer Mohd Junaid who has been helping distribute juice and snack packets for students who have been sleeping overnight at the protest site. pic.twitter.com/EQFoVeRHx4
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 22, 2026
पूर्व गृह मंत्री की भाजपा को खुली चुनौती- एक काम गिना दो, राजनीति छोड़ दूंगा
बीच सड़क पर युवती का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, तमाशबीन बने रहे लोग; वीडियो वायरल
ये पूरी तरह फर्जी है, यकीन न करें : NEET-UG 2026 पेपर लीक के दावों पर NTA का कड़ा रुख
होर्मुज में वॉर्थोग का पहरा: अमेरिका की खतरनाक चाल से ईरान पर बढ़ा दबाव
आधी रात 2:40 बजे अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या बिग बी की तबीयत है नासाज?
रोहित शर्मा का दरियादिल अंदाज: एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को लगाई फटकार, बुजुर्ग के लिए खुद संभाली स्थिति
आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट होने से बचाना है? तो आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें ये गलतियां
बनारस पर टिप्पणी कर खुद के घर में घिरे पाक राष्ट्रपति, बलूच नेता ने दिखाई आईना
वर्ल्ड कप से बाहर होकर पार्टी में मशगूल पाकिस्तान टीम, कोच वहाब रियाज का वीडियो वायरल
रॉवमैन पॉवेल का तूफानी ओवर: 5 गेंदों पर 5 छक्के, फिर छठी गेंद पर थम गई सांसें