वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद के मुद्दे पर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भारी पड़ गया है। मस्जिद को रेलवे के विस्तार के लिए मिले नोटिस पर चिंता जताने वाले जरदारी अब अपने ही देश में सवालों के घेरे में आ गए हैं।
बलूच नेता ने खोली पाक सेना की पोल फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट से जुड़े मीर यार बलोच ने जरदारी को जमकर लताड़ा है। बलोच ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा कि कठपुतली राष्ट्रपति को भारत में एक मस्जिद की चिंता है, जबकि उनकी अपनी सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले पश्तूनिस्तान में अब तक 27 मस्जिदों को जमींदोज कर दिया है।
ड्रोन हमले में मस्जिदें तबाह मीर यार बलोच ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का कच्चा-चिट्ठा खोला है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने दक्षिण वज़ीरिस्तान के बरमल इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल कर एक मस्जिद को निशाना बनाया। आरोप है कि इसी महीने वज़ीरिस्तान में 12 मस्जिदों को नुकसान पहुँचाया गया है, जबकि पिछले महीने भी 15 मस्जिदें नष्ट की गई थीं।
भारत ने पहले ही दिया था करारा जवाब गौरतलब है कि वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए गंज शहीदा मस्जिद को नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद 20 जून को समाप्त हो चुकी है। इस मुद्दे पर जब पाक राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, तो भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को नसीहत दी थी कि वह अपने गिरेबान में झांके। स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी जरदारी को भारत के मामलों से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
आजादी की मांग और बढ़ता संघर्ष यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब बलूचिस्तान में पाकिस्तान से आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष अपने चरम पर है। मीर यार बलोच का यह खुलासा पाकिस्तान के उस दोहरे चेहरे को उजागर करता है, जहां एक तरफ वह पड़ोसी मुल्क में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर अपने ही नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सैन्य ताकत के दम पर धार्मिक स्थलों को नेस्तनाबूद कर रहा है।
*Pakistan s puppet President Asif Zornadari (Zardari) showed concern over a mosquenin India but see their own military demolished 27 mosques in Pakistan occupied Pashtunistan so far.
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) June 22, 2026
Video: Last night, the Pakistani military regime once again used unmanned aircraft (drones) to… pic.twitter.com/3s3IumtACD
होर्मुज में वॉर्थोग का पहरा: अमेरिका की खतरनाक चाल से ईरान पर बढ़ा दबाव
चुप रहो, बेकार लोग! : मंच से कार्यकर्ताओं पर क्यों बरसे मल्लिकार्जुन खरगे?
सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट, पास में शराब की बोतलें; नशे में धुत युवती का वीडियो वायरल
क्या पंजाब में होने वाला है बड़ा सियासी धमाका ? दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी दिग्गजों की हलचल
राजनीति छोड़ डांस फ्लोर पर छाईं सुप्रिया सुले: बेटी की शादी में ढोल की थाप पर जमकर थिरकीं सांसद
30 जून की डेडलाइन और LPG-PNG का सच: क्या बंद हो जाएंगे आपके गैस कनेक्शन?
सातवां सांसद भी था पाले में, कैबिनेट मंत्री की मांग ने बिगाड़ा खेल: रामदास कदम का सनसनीखेज दावा
भोजपुर एनकाउंटर: मां ने डीएसपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- बेटे को करीब से मारी गोली, अब फांसी चाहिए
23 ग्रैंड स्लैम, 44 की उम्र में टेनिस की GOAT की वापसी! विंबलडन में मचेगी सनसनी
बंगाल बजट 2026: सरकारी नौकरी और DA में बंपर बढ़ोतरी, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा