पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए राज्य के विकास और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले बजट की सबसे बड़ी घोषणा राज्य कर्मचारियों के लिए रही। वित्त मंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 20 फीसदी की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब सरकारी कर्मचारियों का कुल DA 38 फीसदी हो जाएगा। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
युवाओं के लिए 1 लाख नई नौकरियां बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार ने बड़ा रुख अपनाते हुए 1 लाख नए सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। खास बात यह है कि इन नियुक्तियों में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत कुल पदों का 33 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।
अन्नपूर्णा योजना और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा महिलाओं को साधने के लिए सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। इसके अलावा, महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा पूरी तरह से मुफ्त कर दी गई है। राज्य सरकार इसके लिए महिलाओं को विशेष पिंक कार्ड जारी करेगी।
बदला गया सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम सरकार ने ऐतिहासिक सम्मान देते हुए कोलकाता की एक सड़क का नाम बदल दिया है। अब सुहरावर्दी एवेन्यू को गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा। 1946 के दंगों के दौरान गोपाल मुखर्जी द्वारा हिंदुओं की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए इस फैसले को एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विकास की नई नींव: सुकांत मजूमदार केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के विजन को धरातल पर उतारेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत नींव साबित होगा।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | The newly elected BJP government in West Bengal, with Finance Minister Swapan Dasgupta, to present the state s first full Budget for FY 2026-27 in the Assembly.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
(Video Source: CMO) pic.twitter.com/Kh5gmwZG3I
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों की बल्ले-बल्ले: अब मंदिर के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन, जानें क्या होगी खासियत
भारत-आयरलैंड T20 सीरीज पर सस्पेंस खत्म: क्या बेलफास्ट में होगी जंग? क्रिकेट बोर्ड ने दिया फाइनल जवाब
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार से वार, हालत गंभीर
यूपी की सियासत में नया मोड़: क्या 2027 में मुस्लिम चेहरा होगा सपा का CM उम्मीदवार?
क्या ट्रंप ने मुझे निकाल दिया? : नौकरी बचाने के लिए सोशल मीडिया ही एकमात्र सहारा
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कंगना रनौत की एंट्री? वायरल फोटो की खुली पोल
बीकानेर एक्सप्रेस बनी वॉटरफॉल कोच , फर्स्ट AC में पानी की बारिश से यात्री बेहाल
कचरे के ढेर पर पिकनिक : वायरल वीडियो में कैद हुई समुद्र तट की वीभत्स सच्चाई
टिकट मांगना पड़ा महंगा! नन्हीं बच्ची ने टीटीई साहब को अपने जवाबों से किया क्लीन बोल्ड
हैदराबाद: खाली प्लॉट में जोरदार धमाका, एक की मौत; शव के परखच्चे उड़े