आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जो पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करती है। इस लाभ को पाने के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। हालांकि, कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो जाता है।
जानकारी का मेल खाना जरूरी हाल ही में आयुष्मान भारत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल पर दर्ज जानकारी का आधार डेटा और सोर्स डेटा से पूरी तरह मेल खाना अनिवार्य है। यदि दोनों डेटा में रत्ती भर भी अंतर पाया जाता है, तो आपका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
नाम और स्पेलिंग की जांच आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में दर्ज नाम और एनएचए (NHA) पोर्टल पर मौजूद रिकॉर्ड एक समान हों। अक्सर आधार में पिता का नाम या स्वयं के नाम की स्पेलिंग सोर्स डेटा से अलग होती है। ऐसी छोटी सी वर्तनी की त्रुटि भी आपके फॉर्म को रिजेक्ट करवा सकती है।
जेंडर और जन्मतिथि का मिलान आधार कार्ड और एनएचए पोर्टल पर दर्ज लिंग (Gender) का मेल होना जरूरी है। इसके साथ ही, जन्मतिथि का मिलान होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कई बार आधार में जन्मतिथि और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज उम्र अलग होती है, जिसे सिस्टम तुरंत पकड़ लेता है और आवेदन प्रोसेस को रोक देता है।
पता (Address) में एकरूपता सिर्फ नाम और उम्र ही नहीं, बल्कि आपका पता (Address) भी दोनों दस्तावेजों में समान होना चाहिए। यदि आधार कार्ड में दर्ज पता और पोर्टल पर उपलब्ध डेटा अलग-अलग है, तो कार्ड जारी होने में मुश्किलें आ सकती हैं।
आवेदन से पहले क्या करें? अगर आप बिना किसी बाधा के अपना कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले अपने आधार कार्ड के डेटा को संबंधित सरकारी रिकॉर्ड से क्रॉस-वेरीफाई जरूर करें। यदि किसी भी जानकारी में अंतर है, तो पहले अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाएं। एक बार डेटा मैच होने के बाद ही आवेदन करें- इससे रिजेक्ट होने की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।
#yushmanBharatYojana के सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि कृपया ध्यान दें!
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) June 18, 2026
👉🏻 #AyushmanCard बनवाने हेतु पोर्टल https://t.co/GVm99ZmhtC पर मांगी गई सभी जानकारियों का Aadhar Data और Source Data से मैच होना अनिवार्य है।#Healthcare #healthTech #UttarPradesh #PMJAY pic.twitter.com/TllCwb4fF8
ये पूरी तरह फर्जी है, यकीन न करें : NEET-UG 2026 पेपर लीक के दावों पर NTA का कड़ा रुख
पंजाब कांग्रेस में सियासी फेक लेटर का बवाल: रंधावा ने FIR की मांग की
BSNL का फादर्स डे धमाका: इन दो धांसू प्लान्स पर मिल रहा है 10GB तक एक्स्ट्रा डेटा
कीर स्टारमर का इस्तीफा: ब्रिटेन की सियासत में बड़ा भूचाल, 100 से ज्यादा सांसदों के बागी तेवरों से झुकी सरकार
फिलीपींस के स्कूल में खूनी खेल: दो नाबालिग छात्रों ने चलाई गोलियां, 3 की मौत
हॉलीवुड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली का दो-टूक जवाब, कर दी बोलती बंद
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दांव: अब किसान संगठनों के साथ मिलकर सरकार को घेरेगा आंदोलन
आधी रात 2:40 बजे अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या बिग बी की तबीयत है नासाज?
चुप रहो, बेकार लोग! : मंच से कार्यकर्ताओं पर क्यों बरसे मल्लिकार्जुन खरगे?