फिलीपींस के टैकलोबन शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बरंगाय सैन जोस स्थित एक स्कूल के भीतर हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसी स्कूल के दो नाबालिग छात्र हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों की उम्र महज 14 और 15 साल है।
हमले के पीछे बुलीइंग का शक पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस भीषण हमले के पीछे संभावित कारण बुलीइंग (धौंस जमाना या परेशान करना) हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस दृष्टिकोण से मामले की गहन पड़ताल कर रही है।
जानलेवा हथियारों का इस्तेमाल टाक्लोबन के पुलिस प्रमुख नोएलिटो गेटिगन ने बताया कि हमलावरों ने बेहद घातक हथियारों का इस्तेमाल किया। फायरिंग के दौरान .38 कैलिबर की रिवॉल्वर और 9 मिमी पिस्तौल बरामद की गई है। इतने कम उम्र के छात्रों के पास घातक हथियार कहां से आए, यह जांच का मुख्य विषय है।
गिरफ्तारी और सरेंडर घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 14 साल के एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में ले लिया। वहीं, कुछ देर बाद दूसरे 15 वर्षीय छात्र ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नाबालिगों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
स्कूलों में हाई-अलर्ट, कक्षाएं स्थगित इस घटना के बाद टैकलोबन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सैन जोस सेंट्रल स्कूल समेत आसपास के कई स्कूलों में कक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी हैं। शिक्षा विभाग (DepEd) ने इसे हाई-अलर्ट स्थिति घोषित किया है और प्रभावित छात्रों व उनके परिवारों के लिए मनोसामाजिक सहायता टीम तैनात की है।
असामान्य है यह घटना फिलीपींस में स्कूलों के भीतर गोलीबारी की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी चर्चा में रही थी। वर्तमान घटना पर सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है और लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं न फैलाएं और निष्पक्ष जांच में पुलिस का सहयोग करें।
At least 3 dead as gunshots RING OUT in terrifying school shooting —Tacloban, Philippines pic.twitter.com/dBsOzp7sMq
— RT (@RT_com) June 22, 2026
कूटनीतिक बेइज्जती या अनजाने में हुई चूक? कतर के पीएम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को किया नजरअंदाज
हॉलीवुड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में वीडियो वायरल
भारत का डंका: हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, नेशंस कप जीत पीएम मोदी ने दी बधाई
92 साल का सूखा खत्म: फीफा विश्व कप में मिस्र का ऐतिहासिक धमाका, न्यूजीलैंड को 3-1 से रौंदा
होर्मुज में वॉर्थोग का पहरा: अमेरिका की खतरनाक चाल से ईरान पर बढ़ा दबाव
जीत के बाद मैदान पर दौड़ाई बाइक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के क्रेजी जश्न ने लूटी महफिल
भारत-आयरलैंड T20 सीरीज पर सस्पेंस खत्म: क्या बेलफास्ट में होगी जंग? क्रिकेट बोर्ड ने दिया फाइनल जवाब
अयोध्या से पुरी तक: IRCTC का भक्तिमय सफर, एक टिकट में करें 5 प्रमुख तीर्थों के दर्शन
क्या यूपी में होगा मुस्लिम सीएम? अखिलेश यादव के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
मुनीर-शहबाज की नाक के नीचे बलूचिस्तान में गूंजा योग का संदेश, बलूच नेता मीर यार ने दी चुनौती