भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी की अटकलों पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया है। फैंस का सपना था कि उन्हें एक बार फिर सफेद कपड़ों में देखा जाए, लेकिन विराट ने खुद इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
क्या टेस्ट क्रिकेट में लौटेंगे कोहली? रविवार को वन8 ग्लोबल के एक इवेंट के दौरान जब विराट से मजाक में पूछा गया कि क्या वह लाल जूतों की बिक्री बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे, तो विराट ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा, मैं कम बिक्री में ही खुश हूं। मैं टेस्ट क्रिकेट से काफी आगे बढ़ चुका हूं।
विराट के इस बयान ने उन तमाम चर्चाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें उनकी टेस्ट फॉर्मेट में दोबारा वापसी की बात कही जा रही थी। बता दें कि विराट ने अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए हैं, और संयोगवश उनके नए जूतों की कीमत भी इसी आंकड़े (9,230 रुपये) के बराबर रखी गई है।
मैच से पहले क्यों सुनते हैं करण औजला का गाना? इस इवेंट में विराट ने मशहूर पंजाबी गायक करण औजला के साथ अपनी बॉन्डिंग साझा की। उन्होंने बताया कि वह औजला के गाने विनिंग स्पीच के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और मैच से पहले इसे जरूर सुनते हैं।
विराट ने इस गाने के पीछे का भावुक कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही पिता को खोने के बाद उन्होंने जीवन में जो संघर्ष किया है, यह गाना उसी जर्नी को दर्शाता है। यह मेहनत और मुश्किल हालात से निकलकर सफलता पाने की कहानी सुनाता है, जिससे वह खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
दिल्ली मेरे दिल के करीब दिल्ली में अपने वन8 कम्यून को लॉन्च करते हुए विराट बेहद भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि दिल्ली वह शहर है जहां से उनके क्रिकेट सफर की शुरुआत हुई।
विराट ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा, दिल्ली में अपना ब्रांड लॉन्च करना मेरा एक अधूरा सपना था, जो आज सच हो गया। यह मुकाम आप सभी के प्यार और सहयोग के बिना हासिल करना नामुमकिन था।
Virat Kohli s reaction when sings Aujle de kanna vich nathiya 🔥 pic.twitter.com/mrS4vOorrj
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 21, 2026
पिता बागी, मैं वफादार : उद्धव ठाकरे के समर्थन में उतरीं सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजुल
लामिन यमाल का करिश्मा: मेसी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, बने फुटबॉल के नए सुपरस्टार
टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली का दो-टूक जवाब, कर दी बोलती बंद
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहीं आंधी तो कहीं लू की मार
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दांव: अब किसान संगठनों के साथ मिलकर सरकार को घेरेगा आंदोलन
होर्मुज़ बंद हुआ तो देश नहीं बचेगा : ट्रंप की धमकी से स्विट्जरलैंड में बिखरी शांति वार्ता
श्रॉफ परिवार का बड़ा खुलासा: जैकी और टाइगर नहीं, ये हैं खानदान की इकलौती ग्रेजुएट
पश्चिम बंगाल बजट 2026: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं के लिए फ्री बस और 1 लाख नौकरियां
9 पसलियां टूटीं, फेफड़े डैमेज हुए, फिर भी नहीं मानी हार: नीट परीक्षा के लिए मौत को मात दे बैठी यह बेटी