फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद जिले को 658 करोड़ रुपये से अधिक की 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए विपक्षी दलों सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बिजली इसलिए नहीं आती थी क्योंकि इनका धंधा प्रभावित होता था मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों को घेरते हुए कहा कि पहले बिजली के दर्शन दुर्लभ थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे, क्योंकि अंधेरे में ही इनकी डकैती कुशलतापूर्वक पड़ जाती थी। ये लोग नहीं चाहते थे कि बिजली आए, क्योंकि रोशनी होने पर इनकी लूट और अराजकता बेनकाब हो जाती।
वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया बनाम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट विपक्ष के एजेंडे पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के समय वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की स्थिति थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में हर जिले में एक माफिया होता था जो व्यापारियों से वसूली करता था और जमीनों पर कब्जा करता था।
यूपी में अब दंगे नहीं, उत्सव होते हैं योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफिया और गुंडागर्दी से मुक्त है। उन्होंने कहा, अब यूपी में न कर्फ्यू लगता है और न दंगे होते हैं। प्रदेश में सब चंगा है, इसीलिए अब उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव मनाए जाते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे पहले रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर रोक लगाई जाती थी।
सरकारी योजनाओं का विवरण मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 65 लाख परिवारों को पक्के आवास, दो करोड़ को उज्ज्वला गैस कनेक्शन और डेढ़ करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
किसानों के लिए बड़े ऐलान किसानों के हित में बात करते हुए सीएम ने बताया कि 16 लाख किसानों के निजी ट्यूबवेलों का बिजली बिल माफ किया गया है। साथ ही, हाल ही में 4300 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
*कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे क्योंकि अंधेरे में ही इनकी डकैती कुशलतापूर्वक पड़ जाती थी... pic.twitter.com/r9L0TgL8ol
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
हॉलीवुड के मशहूर स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी मस्जिद में नमाज पढ़ते वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट होने से बचाना है? तो आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें ये गलतियां
प्रशासन बनाम भरत तिवारी: एक एनकाउंटर जिसने बिहार की राजनीति में मचा दी खलबली
भोजपुर एनकाउंटर: मां ने डीएसपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- बेटे को करीब से मारी गोली, अब फांसी चाहिए
पश्चिम बंगाल बजट 2026: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं के लिए फ्री बस और 1 लाख नौकरियां
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: बाथरूम में छिपे छात्र, जान बचाने के लिए ऊंची इमारत से लगाई छलांग
चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम की घर वापसी, बेंगलुरु में भव्य स्वागत की तैयारी
गोमती रिवर फ्रंट का हिसाब और अतीक का ब्लैक मनी : राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला
जिन्हें जेल भेजना चाहते थे मुकेश खन्ना, अब उसी के साथ आए नजर; वायरल ऐड पर छिड़ा विवाद
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बजट: सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 20% की भारी बढ़ोतरी, 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान