टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का विवाद किसी से छिपा नहीं है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक विज्ञापन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। जो मुकेश खन्ना कभी समय रैना की गिरफ्तारी की मांग करते थे, आज उन्हीं के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं।
पुराना विवाद और तीखे बयान मुकेश खन्ना लंबे समय से समय रैना के ह्यूमर और कंटेंट की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने समय रैना को अश्लील करार दिया था और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें जेल भेजने की वकालत भी की थी। खन्ना ने समय के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर उनके कंटेंट को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था।
विज्ञापन में साथ दिखे दोनों हाल ही में एक मोबाइल फोन ब्रांड के विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मुकेश खन्ना और समय रैना साथ दिख रहे हैं। वीडियो में समय रैना अपने शो का संदर्भ देते हैं, जिस पर शक्तिमान के किरदार में नजर आ रहे मुकेश खन्ना मजाकिया लहजे में उन्हें टेढ़ी दुम सीधी करने की बात कहते हैं। विज्ञापन में खन्ना को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, तीन एफआईआर होने के बाद भी तुम सुधरे नहीं।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह सहयोग फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति राष्ट्रवाद और नैतिकता की बातें करता है, वह चंद रुपयों के लिए अपने ही सिद्धांतों से समझौता कैसे कर सकता है।
एक यूजर ने लिखा, बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। वहीं अन्य यूजर्स ने इसे दोगलापन करार दिया। फैंस का मानना है कि मुकेश खन्ना ने पहले समय रैना को बदनाम करने के लिए कई वीडियो बनाए, लेकिन अब उसी के साथ विज्ञापन कर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके लिए पैसे ज्यादा जरूरी हैं।
क्या कहते हैं दर्शक? सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस कॉमेडियन को मुकेश खन्ना ने समाज के लिए खतरा बताया था, आज उसी के साथ काम करना नैतिक रूप से कितना सही है। फिलहाल, इस विज्ञापन ने मुकेश खन्ना की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और इंटरनेट पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है।
Baap bada na bhaiya, Sabse bada rupaiya
— Rohit (@Iam_Rohit_G) June 21, 2026
Mukesh Khana - Famously known as Shaktimaan made 10+ Video against Samay Raina when Police filed FIR against him.
He called him dog and person who makes vulgar content.
He wanted them arrested for lifetime.
Today, he has collaborated… pic.twitter.com/UkjGvVJzrc
आगरा: पति की राह का कांटा बना देवर-भाभी का अवैध रिश्ता, खौफनाक साजिश रचकर उतारा मौत के घाट
चीन का अदृश्य ब्रह्मास्त्र : पहली बार सामने आया DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल का लाइव महाविनाश
राहुल गांधी का सरप्राइज ब्रेक: रायपुर की सड़क पर रुकी गाड़ी, दुकानदार के साथ पी कॉफी
NEET री-एग्जाम में सेंध: जयपुर के सेंटर पर शर्ट के अंदर छिपाकर रखा था मोबाइल, मची खलबली
सरहदों के पार गूंजी योग की शक्ति: पाकिस्तान में भी दिखा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह
रॉवमैन पॉवेल का तूफानी ओवर: 5 गेंदों पर 5 छक्के, फिर छठी गेंद पर थम गई सांसें
मंच पर बवाल: CM योगी के कार्यक्रम में बीजेपी MLC ने फेंकी कुर्सी, वीडियो देख दंग रह गई जनता
प्रशासन बनाम भरत तिवारी: एक एनकाउंटर जिसने बिहार की राजनीति में मचा दी खलबली
यश की टॉक्सिक बनाम 800 करोड़ी श्रद्धा कपूर: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला
बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में बहा खून