राहुल गांधी का सरप्राइज ब्रेक: रायपुर की सड़क पर रुकी गाड़ी, दुकानदार के साथ पी कॉफी
News Image

रायपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा एक यादगार मोड़ पर खत्म हुआ। रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के बाद, एयरपोर्ट जाते वक्त राहुल गांधी का काफिला अचानक एक छोटी सी दुकान के पास रुक गया।

सैंडविच और कॉफी का लिया जायका अभानपुर से एयरपोर्ट जाते वक्त राहुल गांधी ने रास्ते में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर रुकने का फैसला किया। उनके साथ राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे। कांग्रेस के इन बड़े नेताओं ने आम दुकान पर बैठकर सैंडविच और कॉफी का आनंद लिया।

दुकानदार के लिए ड्रीम मोमेंट करीब 30 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी काफी सहज दिखे। दुकान संचालक अयान ने बताया कि यह उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अयान के मुताबिक, राहुल गांधी ने खुद कॉफी और सैंडविच ऑर्डर किए। उन्होंने न केवल हमसे हाथ मिलाया, बल्कि काफी गर्मजोशी से बातचीत भी की और तस्वीरें खिंचवाईं।

भीड़ के बीच बच्चों से मिले राहुल राहुल गांधी के अचानक रुकने की खबर फैलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहुल गांधी ने वहां मौजूद आम लोगों और बच्चों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हाथ मिलाया और आत्मीय पल बिताए। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शिविर में कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र इससे पहले, राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के 41 जिला अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए और यह भी समझाया कि कैसे बीजेपी के नैरेटिव का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जाए।

कांग्रेस के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी ने न केवल संगठन की बारीकियां समझाईं, बल्कि जमीनी स्तर के लोगों से जुड़कर अपना कनेक्ट भी मजबूत किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ICC का सख्त एक्शन! भारत के खिलाफ बड़ी भूल अफगानी कप्तान को पड़ी भारी

Story 1

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: शिवसेना (UBT) के 6 सांसद बागी, नागेश पाटिल आष्टिकर ने थामा शिंदे का हाथ

Story 1

BSNL का फादर्स डे धमाका: इन दो धांसू प्लान्स पर मिल रहा है 10GB तक एक्स्ट्रा डेटा

Story 1

सोफाई स्टेडियम में रेफरी बने डोनाल्ड ट्रम्प? सोशल मीडिया पर वायरल हुई एआई तस्वीर का सच

Story 1

14 फीट के यमराज से सामना: गांव में निकला विशाल किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू वीडियो

Story 1

मंच से गरजे खरगे: चुप रहो और बैठ जाओ , पार्टी कार्यकर्ताओं को लगाई जमकर फटकार

Story 1

मांवां-धीयां सत्कार योजना: 1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी पहली किस्त, जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे

Story 1

मंच से बरसे मल्लिकार्जुन खरगे: कार्यकर्ताओं को कहा बेकार , नारेबाजी पर जमकर लगाई फटकार

Story 1

NEET री-एग्जाम: परीक्षा केंद्र के अंदर शर्ट में छिपाकर ले गई थी मोबाइल, पकड़े जाने पर मचा हड़कंप

Story 1

आज का मौसम: 12 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मिजाज