पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित मांवां-धीयां सत्कार योजना के तहत पहली किस्त 1 जुलाई को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
किसे कितनी मिलेगी राशि? योजना के तहत, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये के हिसाब से तीन महीने की कुल 4,500 रुपये की राशि मिलेगी। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये के हिसाब से 3,000 रुपये की पहली किस्त प्राप्त होगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठाने की पात्र होंगी।
आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह राशि महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मदद नहीं करेगी, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी देगी। मान ने कहा, हमारी सरकार का मानना है कि जब घर की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा समाज और राज्य तरक्की करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक आप सरकार रहेगी, यह वित्तीय सहायता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
विपक्ष पर तीखा हमला इस दौरान सीएम मान ने पिछली सरकारों और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने सत्ता में रहते हुए केवल अपने परिवारों का भला किया और पंजाब को लूटा। उन्होंने कहा कि ये नेता जमीन से जुड़े मुद्दों को समझने में पूरी तरह विफल रहे हैं और अब सत्ता से बाहर होने पर बौखलाहट में हैं।
बेअदबी कानून पर सख्त रुख श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम, 2026 का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बेअदबी की घटनाओं को लेकर बेहद सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर अपराधी बच नहीं पाएंगे। यदि कोई मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित होता है, तो उसके अभिभावकों को भी आपराधिक जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा।
सुशासन के दावे अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मान ने कहा कि पंजाब में 90% से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और राज्य सरकार ने देश की पहली 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पंजाब की सभी माँ, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी… pic.twitter.com/VcBOsa2sFs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026
हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
T20 वर्ल्ड कप में श्री चरणी का तूफान: दिग्गजों को पछाड़ इस एलीट क्लब में मारी एंट्री
तुम निकम्मे लोग, यहाँ व्यक्ति पूजा नहीं होती : खड़गे का मंच से फूटा गुस्सा, मचा सियासी बवाल
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मॉनसून की आहट
फ्री योगा मैट के लिए मची लूट: कार्यक्रम स्थल पर बेकाबू हुआ जनसैलाब, वायरल हुआ वीडियो
टाइम्स स्क्वायर की भागदौड़ के बीच गूंजा ओम : योग देख दुनिया ने भारत को कहा शुक्रिया
खगड़िया: सैदपुर में कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोतल बाबा का काला सच: फूंक से बीमारी और मुर्दे जिंदा करने का दावा करने वाला ढोंगी अब जेल की सलाखों के पीछे
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: शिवसेना (UBT) के 6 सांसद बागी, नागेश पाटिल आष्टिकर ने थामा शिंदे का हाथ
कूटनीतिक बेइज्जती या अनजाने में हुई चूक? कतर के पीएम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को किया नजरअंदाज