जयपुर: पहले से ही पेपर लीक और विवादों के साए में चल रही NEET UG 2026 की परीक्षा में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है।
शर्ट के अंदर था मोबाइल घटना जयपुर के बिंदायका स्थित राजकीय स्कूल की है। परीक्षा के दौरान एक महिला वीक्षक (Invigilator) को एक छात्रा की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद जब छात्रा की तलाशी ली गई, तो उसके शर्ट के अंदर छिपाकर रखा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ।
तलाशी से हुआ खुलासा सूत्रों के मुताबिक, आरोपी छात्रा गुर्जर की थड़ी इलाके की रहने वाली है। वह परीक्षा शुरू होने से करीब 10 मिनट पहले ही सेंटर पर पहुंची थी। शाम लगभग 5 बजे जब संदेह के आधार पर उसकी गहन तलाशी ली गई, तो मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में जुटी मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी प्रशांत किरण समेत आला पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या छात्रा ने परीक्षा के दौरान मोबाइल का उपयोग किया था या इसे अंदर कैसे ले जाने में वह कामयाब रही।
अजमेर में भी विवाद NEET री-एग्जाम को लेकर राजस्थान के अलग-अलग केंद्रों से खबरें सामने आ रही हैं। अजमेर में भी एक छात्रा को हिजाब पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। परिजनों के भारी विरोध और हंगामे के बाद छात्रा को बाद में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
बढ़ती चुनौतियां NEET UG की परीक्षा इस बार लगातार विवादों के घेरे में है। इससे पहले भी राजस्थान में पेपर लीक के दावे और फर्जी कॉल के जरिए छात्रों को ठगने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला सुरक्षा मानकों की पोल खोलने के लिए काफी है, जिसे लेकर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
*NEET UG Re Exam: अजमेर में हिज़ाब पहनी छात्रा को परीक्षा सेंटर पर एंटी से रोका, परिजनों ने जताई नाराजगी, बाद में छात्रा को मिली एंट्री#NEETUGReExam #NEETReExam #NEETExam #NEET #Ajmer pic.twitter.com/Sv8rZm1dDD
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 21, 2026
नीट परीक्षा के लिए पीएम मोदी ने बदला अपना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट का इंतजार
योग दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का अनोखा योग, वीडियो वायरल होते ही घिरे विवादों में
15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में खलबली: वैभव सूर्यवंशी की सुपरसोनिक पारी पर कोच ने खोला राज
लखनऊ वालों की मौज: राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह की सैर अब बिल्कुल मुफ्त, जानें क्या है नया नियम
नीतीश कुमार फिर बने JDU के सुप्रीम लीडर , अब बिहार यात्रा से साधेंगे सियासी समीकरण
हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
मोहर्रम 2026: सुपौल में बिना लाइसेंस जुलूस पर पाबंदी, डीजे भी रहेगा बैन
NEET-UG री-एग्जाम: बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को मिली एंट्री, परीक्षा केंद्र पर मचा बवाल
NEET री-एग्जाम: भोपाल में देरी बनी छात्रों के लिए काल, एक्सीडेंट के बाद भी नहीं मिली एंट्री
क्रिकेट में क्लीन स्वीप का क्या है मतलब? जानिए कब टीम इंडिया ने रचा इतिहास