नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हाल ही में आयोजित One8 लॉन्च इवेंट में क्रिकेट और संगीत की दुनिया का अनोखा संगम देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और ग्लोबल पंजाबी सेंसेशन करण औजला एक साथ स्टेज पर नजर आए, जिससे वहां मौजूद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर था।
स्टेज पर छाया कोहली का जादू इवेंट के दौरान माहौल तब और रंगीन हो गया जब करण औजला ने अपना सुपरहिट गाना विनिंग स्पीच लाइव गाया। इस दौरान विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और बीट्स पर जमकर थिरकते नजर आए।
सबसे शानदार पल तब आया जब करण ने अपनी मशहूर लाइन औजले दे कन्ना विच नथिया गाई। इस पर विराट ने तुरंत अपनी बाली (ईयररिंग) की ओर इशारा करते हुए फनी रिएक्शन दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विनिंग स्पीच है कोहली का फेवरेट विराट कोहली का यह उत्साह कोई इत्तेफाक नहीं था। किंग कोहली पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि विनिंग स्पीच करण औजला का उनका पसंदीदा गाना है।
क्रिकेटर ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि वह इस ट्रैक को अक्सर सुनते हैं। यही कारण है कि लाइव परफॉर्मेंस के समय उनकी एनर्जी और गाने के प्रति उनका जुड़ाव देखते ही बन रहा था।
फैंस ने लुटाया प्यार सोशल मीडिया पर फैंस विराट के इस अंदाज को कूल बता रहे हैं। जहां एक ओर लोग कोहली के खेल के मैदान के बाहर के इस जोश की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर करण औजला के साथ उनकी यह बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई।
खेल और संगीत के इन दो दिग्गजों का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
Virat Kohli s reaction when sings Aujle de kanna vich nathiya 🔥 pic.twitter.com/mrS4vOorrj
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 21, 2026
राहुल गांधी का सरप्राइज ब्रेक: रायपुर की सड़क पर रुकी गाड़ी, दुकानदार के साथ पी कॉफी
लखनऊ वालों की मौज: राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह की सैर अब बिल्कुल मुफ्त, जानें क्या है नया नियम
स्विट्जरलैंड में बड़ा कूटनीतिक ड्रामा: ईरान का बॉयकॉट, बेबस खड़े रह गए जेडी वेंस
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार से वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ट्रंप की ग्रेट डॉटर वाली रहस्यमयी पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, क्या है सच?
मानसून का दोहरा बर्ताव : कहीं रेगिस्तान में बाढ़, तो कहीं मुंबई प्यासी; आखिर हो क्या रहा है?
नगरासू गुरुद्वारा विवाद: न कब्जा, न बंधक; चारधाम यात्रा पर नहीं कोई असर
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन: भोजपुर SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
श्रॉफ परिवार का बड़ा खुलासा: जैकी और टाइगर नहीं, ये हैं खानदान की इकलौती ग्रेजुएट
एआर रहमान ने साझा की आशा भोसले के आखिरी रिकॉर्डिंग की पहली झलक, कहा- यह सिर्फ एक गाना नहीं