रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित नगरासू गुरुद्वारा साहिब में 20 जून को हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर जिला प्रशासन ने पूर्ण विराम लगा दिया है। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुरुद्वारा पूरी तरह से सामान्य है और चारधाम यात्रा पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के अनुसार, 20 जून की दोपहर नगरासू गुरुद्वारे के सेवादारों और वहां पहुंचे कुछ निहंग सिख यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ निहंगों ने खुद को गुरुद्वारे की छत पर बंद कर लिया। प्रशासन ने साफ किया कि यह एक आपसी विवाद था, न कि कोई सुनियोजित कब्जा या बंधक बनाने की घटना।
गुरुद्वारा नागरासू के बाबा बेअंत सिंह ने बताया कि विवाद के बाद निहंग सिखों ने बिल्डिंग में काफी तोड़फोड़ की। उनके अनुसार, सोलर पैनल तोड़े गए और पानी की सप्लाई रोक दी गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि निहंगों ने छत पर मोर्चा संभाल लिया था और पत्थरबाजी भी की, जिसके कारण भय का माहौल बन गया था।
पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुद्वारे में लंगर सेवा, अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियां बिल्कुल सामान्य रूप से चल रही हैं। श्रद्धालु न केवल गुरुद्वारे में आ-जा रहे हैं, बल्कि ठहर भी रहे हैं।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा के सभी मार्ग खुले हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा बाधित होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं। प्रशासन ने आम जनता और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही गलत जानकारियों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। फिलहाल, प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति लगातार संवाद के माध्यम से स्थिति को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarkhand | Baba Beant Singh, Gurdwara Nagrasu, says, They came here day before yesterday and started fighting. They started beating and abusing the volunteers. Even then we let them stay overnight. Provided them with food. They started fighting with us… pic.twitter.com/7RNJjOwm5F
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2026
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की हाई-वोल्टेज वार्ता शुरू: क्या सुलझेगा मध्य पूर्व का संकट?
9 पसलियां टूटीं, फेफड़े डैमेज हुए, फिर भी नहीं मानी हार: नीट परीक्षा के लिए मौत को मात दे बैठी यह बेटी
विराट कोहली का सीक्रेट मोटिवेशन : मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का यह खास गाना
सेरेना विलियम्स की भव्य वापसी: 44 की उम्र में विंबलडन जीतकर इतिहास रचने को तैयार टेनिस क्वीन
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहीं आंधी तो कहीं लू की मार
चीन का अदृश्य ब्रह्मास्त्र : पहली बार सामने आया DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल का लाइव महाविनाश
नीतीश कुमार फिर बने JDU के सुप्रीम लीडर , अब बिहार यात्रा से साधेंगे सियासी समीकरण
NEET-UG री-एग्जाम: बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को मिली एंट्री, परीक्षा केंद्र पर मचा बवाल
बिहार: डीएम के खिलाफ खबर लिखना पड़ा भारी, आधी रात घर में घुसी पुलिस; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
शक्तिमान का यू-टर्न: जिस कॉमेडियन को कहा कुत्ते की दुम , आज उसी के साथ कर रहे काम