मुंबई: आज 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुंबई का जुहू बीच एक अनोखे नजारे का गवाह बना। समुद्र की लहरों के बीच हजारों लोगों ने एक साथ योग कर भारत की प्राचीन संस्कृति का उत्सव मनाया।
सीएम फडणवीस ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस भव्य योगा ऑन द बीच कार्यक्रम में सीएम ने खुद योगासन किए और नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उनके साथ विधानपरिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे, सांसद रवींद्र वायकर और विधायक अमीत साटम समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विश्व ने माना योग का लोहा सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि योग भारत की एक अत्यंत प्राचीन, समृद्ध और गौरवशाली विरासत है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज संपूर्ण विश्व ने भारतीय योग विद्या के महत्व को स्वीकार कर लिया है।
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे दुनिया भर के देशों ने रिकॉर्ड समय में सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
आधुनिक बीमारियों का अचूक समाधान वर्तमान जीवनशैली पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नॉन-कम्युनिकेबल डिसीजेज (गैर-संचारी रोग) एक गंभीर समस्या बन गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए योग सबसे प्रभावी समाधान है।
फडणवीस ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति के भीतर ऐसी मानसिक शक्ति विकसित होती है, जिससे वह कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहकर संकटों का सामना कर सकता है।
निरोगी समाज का आह्वान कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने भविष्य में एक सशक्त और निरोगी समाज के निर्माण के लिए योग के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और जीवन में निरंतर योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
योग : भारताचा प्राचीन, समृद्ध आणि गौरवशाली वारसा!
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 21, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत आज जुहू बीच, मुंबई येथे 12व्या भव्य आंतरराष्ट्रीय योग दिनानिमित्त आयोजित ‘योगा ऑन द बीच’ कार्यक्रम संपन्न झाला.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस म्हणाले की, योग ही भारताची अत्यंत… pic.twitter.com/aX8vagzQeN
बिहार के स्कूलों में अनिवार्य होगा योग? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी के सामने रखी बड़ी मांग
पाकिस्तान की नसीहत पर भारत का करारा प्रहार: पहले अपना घर संभालो, फिर हमें सिखाओ
निचेकोहड़ा: छत्तीसगढ़ का वह अनोखा गांव, जहां की हर दीवार और हर धड़कन में बसती है कला
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 : समय रैना ने आलिया भट्ट को किया रोस्ट , कान्स विवाद पर कसा तंज
अबू धाबी की उलझन के बाद नागपुर में नीट परीक्षा: छात्र ने दी परीक्षा, पिता ने NTA के दावों पर तोड़ी चुप्पी
इंटरनेशनल योग दिवस: कोलकाता से PM मोदी का योग 365 मिशन, बोले- दुनिया को जोड़ने का नाम है योग
रोहित शर्मा का मजाकिया अंदाज: स्टंप माइक पर अफगान खिलाड़ियों से बोले- ले लो, ले लो , वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वायरल हुआ वीडियो
हार्ट रेट का जमाना खत्म! जोमैटो के दीपिंदर गोयल लाए एंट्रॉपी , शरीर की ऊर्जा का बताएगा असली सच
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा मौका: DGR की कोयला ट्रांसपोर्टेशन योजना से शुरू करें अपनी कमाई