आज के दौर में फिटनेस के लिए हम स्मार्टवॉच और बैंड पर निर्भर हैं, जो हार्ट रेट और कैलोरी ट्रैक करते हैं। लेकिन जोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल की हेल्थ टेक कंपनी टेंपल ने एक क्रांतिकारी दावा किया है। उन्होंने एंट्रॉपी (Entropy) नाम का एक नया बायोमार्कर पेश किया है, जो शरीर के जिंदा रहने की कीमत (Cost of being alive) को रियल-टाइम में मापेगा।
दीपिंदर गोयल के अनुसार, यह तकनीक शरीर के किसी अन्य हिस्से के बजाय केवल कान के पास वाले हिस्से (टेंपल) पर काम करती है। यह एक लाइव मेट्रिक है जो हर सेकंड अपडेट होता है। इसकी रेंज 1 से 250 के बीच होती है और यह बताता है कि आपके शरीर को कार्यशील रहने के लिए कितनी ऊर्जा खर्च करनी पड़ रही है।
एंट्रॉपी आपके हर छोटे-बड़े काम से प्रभावित होता है। चाय-कॉफी पीने, तनाव लेने, एक्सरसाइज करने या मेडिटेशन करने पर यह नंबर बदल जाता है।
कंपनी का दावा है कि लैब-ग्रेड कैलोरीमीटर के साथ 100 से अधिक कार्डियो सेशन में इसे टेस्ट किया गया है। परिणामों में यह हार्ट रेट ट्रैकर्स की तुलना में 0.93 कोरिलेशन के साथ कहीं अधिक सटीक पाया गया है।
एंट्रॉपी में दो महत्वपूर्ण पैरामीटर्स का उपयोग किया गया है:
दीपिंदर गोयल ने स्पष्ट किया है कि यह तकनीक अभी भी विकास के चरण में है। इसे वैज्ञानिक जांच और कठोर परीक्षणों से गुजरना बाकी है। यही कारण है कि आम जनता के लिए इसकी लॉन्चिंग की अभी कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है। अगर यह तकनीक मानकों पर खरी उतरती है, तो हेल्थ ट्रैकिंग की दुनिया में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।
The Temple team has made a breakthrough.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) June 18, 2026
We have discovered (literally discovered) a biomarker, only readable on the temple region, and nowhere else, that measures the real-time cost of you being alive.
We are calling it Entropy™.
It s a live number on Temple s home screen,… pic.twitter.com/wEOu29hVBf
मुंबई में योग का अद्भुत नजारा: बारिश के बीच जमकर पसीना बहाते दिखे केंद्रीय मंत्री
वो सुनते हैं जो PM नहीं कहते : शशि थरूर की मोदी को क्लीन चिट पर कांग्रेस में मचा घमासान
मैदान पर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर टॉप! सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म होते ही पाकिस्तानी महिला टीम का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देशभर में गूंजा स्वस्थ आयु के लिए योग का मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश, ‘योग से ही सधेगा जीवन का संतुलन’
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
IND W vs SA W: इन 3 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों से सावधान रहें हरमनप्रीत, अकेले दम पर पलट सकती हैं बाजी
जंतर-मंतर पर तनाव: अभिजीत दीपके का दावा, पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आ रही है, जेल भरो आंदोलन शुरू करें
NEET री-एग्जाम: परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री का बड़ा संदेश, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल