दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनकारी वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस ने मंच का किया घेराव प्रशासन ने शाम 5 बजे तक प्रदर्शन स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा खत्म होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल प्रदर्शन स्थल के अंदर पहुंच चुके हैं और मंच का घेराव कर लिया है। प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से हटाने की प्रक्रिया जारी है।
अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी की आशंका प्रदर्शन के मुख्य चेहरा अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर दावा किया है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ रही है। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि उनके गिरफ्तार होने के बाद भी आंदोलन रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग रखी है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा प्रदर्शनकारियों ने थाली और चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। दीपके का कहना है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है और वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी पहली और एकमात्र शर्त है।
छात्रों को हटाने का काम जारी ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस ने अब तक छात्रों को हटाने के लिए किसी भी तरह के बल प्रयोग का सहारा नहीं लिया है। पुलिस प्रशासन प्रदर्शन स्थल को खाली कराने की कोशिशों में जुटा है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Police is about to arrest me. I appeal to you to not stop this peaceful protest nationwide even if I am arrested! pic.twitter.com/P7ljEJkCzP
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 20, 2026
चेन्नई में प्रसिद्ध कृष्णा का कहर: अफगान टॉप ऑर्डर हुआ ढेर, रोहित ने पकड़े शानदार कैच
मोदी की साख और ट्रंप का ‘सर्टिफिकेट’: जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों कहा- ‘वे महान हैं’
एल्विश यादव बनाम रजत दलाल: दोस्ती में दरार! सोशल मीडिया पर खुली चुनौती और हिसाब की धमकी
ईरान डील का सीक्रेट लीक? जेडी वेंस की टिप्पणी से मचा बवाल, पाकिस्तान और कतर पर साधा निशाना
फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मैदान पर मातम: गोलकीपर से जोरदार टक्कर के बाद युवा फुटबॉलर की मौत
मोदी की विदेश नीति पर केजरीवाल का तीखा प्रहार, बोले- देश को चाहिए कूटनीति में मुखर प्रधानमंत्री
G7 समिट में I’m the Boss कहने पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, बोले- वह सिर्फ एक मजाक था
PM Kisan: बिहार के 1.08 करोड़ किसानों के खाते में कुछ ही घंटों में आएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें अपनी किस्त
मोबाइल छीनना पड़ा भारी: मजदूर के एक दांव ने चोरों की बदल दी किस्मत
शातिर चोर का अनोखा बिजनेस मॉडल : खरीदारी के बहाने चुराए लाखों के डिजाइनर कपड़े