कोलकाता: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग की वैश्विक ताकत का संदेश दिया।
योग से जुड़ा पूरा विश्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून अब दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है। उन्होंने कहा, हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक और बंगाल से लेकर सौराष्ट्र तक, पूरा देश आज योग की ऊर्जा से चैतन्य नजर आ रहा है। योग सबको जोड़ता है और एक साथ लाता है।
बंगाल की धरती को किया नमन प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि योग दिवस के लिए बंगाल का चयन विशेष है। यह रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद जैसे महान व्यक्तित्वों की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही विश्व को योग की शक्ति से परिचित कराया था, इसलिए इस पावन भूमि पर योग करना एक आध्यात्मिक अनुभव है।
स्वच्छता से स्वागत की सराहना पीएम मोदी ने कोलकातावासियों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने शहर में चलाई गई स्वच्छता के योग पहल को अद्भुत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से यहां के नागरिकों ने स्वच्छता से स्वागत के लिए श्रम किया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन का हिस्सा इस वर्ष की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति का मार्ग भी है। उन्होंने देशवासियों से संकल्प लेने को कहा कि योग को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने परिवार और भावी पीढ़ियों की जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
130 देशों में गूंजा योग प्रधानमंत्री ने योग 365 पहल का जिक्र करते हुए बताया कि योग को लेकर जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। पिछले 100 दिनों के ऑनलाइन योग कार्यक्रम में 130 देशों के 30 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। अंत में समाज और राष्ट्र की समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश दिया।
*#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year s Yoga Day is Yoga For Healthy Ageing
(Source: DD News) pic.twitter.com/MBEW7t35xI
सेमीफाइनल की जंग: हरमनप्रीत की सेना और साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
ऑपरेशन टाइगर पर संकट: पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने बदल दी महाराष्ट्र की सियासी बिसात
नीरज चोपड़ा और पारुल चौधरी का जलवा: पहले इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स में दिग्गजों का सम्मान
कोलकाता के रंग में रंगा योग का उत्सव: PM मोदी ने कहा- ‘योग से चैतन्य हुआ हिमालय से हिंद महासागर तक का भारत’
हिटमैन का जलवा: रोहित शर्मा बने भारत के नंबर-1 ओपनर, तोड़े कई दिग्गज रिकॉर्ड
होर्मूज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का बड़ा दांव, ट्रंप बोले- वार्ता फेल हुई तो हम वसूलेंगे टोल
वैभव सूर्यवंशी का सुपर संडे : आज फाइनल में खिताबी जंग, जानिए कब और कहां देखें LIVE
शशि थरूर की पीएम मोदी को शाबासी से घिरी कांग्रेस, राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला
बाहर होने की कगार पर था करियर, यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोककर सिलेक्टर्स को किया मजबूर
टेस्ट क्रिकेट के नए किंग : जो रूट ने पूरे किए 14,000 रन, सचिन का रिकॉर्ड अब निशाने पर