शांति समझौते के बीच तनातनी बरकरार अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि परमाणु वार्ता सफल नहीं हुई, तो होर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अमेरिका ‘टोल’ (शुल्क) वसूलना शुरू कर देगा।
ट्रंप की दो टूक चेतावनी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर स्पष्ट किया कि 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान होर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में वार्ता विफल होती है, तो अमेरिका वहां शुल्क लगाएगा। ट्रंप के अनुसार, यह शुल्क मध्य पूर्व में अमेरिका द्वारा दी गई ‘सेवाओं’ के खर्च की प्रतिपूर्ति के रूप में लिया जाएगा।
वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हुआ ईरान ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता रविवार से स्विट्जरलैंड में शुरू होनी है। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और तेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। समझौते का मुख्य उद्देश्य सभी मोर्चों पर जारी सैन्य संघर्ष को रोकना और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को मुक्त करना है।
अधिकारों पर अमेरिका-ईरान में टकराव जहां एक ओर ईरान की सैन्य कमान का दावा है कि उसने होर्मूज जलडमरूमध्य को अपने नियंत्रण में ले लिया है, वहीं अमेरिका ने इसे सिरे से खारिज किया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि ईरान का जलडमरूमध्य पर कोई नियंत्रण नहीं है और यातायात सुचारू रूप से जारी है।
समुद्री व्यापार पर नजर अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि तनाव के बावजूद होर्मूज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही जारी है। केवल शनिवार को ही 17 मिलियन बैरल से अधिक तेल लेकर 55 व्यापारिक जहाज सुरक्षित वहां से गुजरे हैं। अमेरिकी सेना स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कोई बाधा न आए।
खबर अपडेट की जा रही है...
“There will be NO TOLLS in the Hormuz Strait for 60 days during the Cease Fire Period, and there will be NO TOLLS after the 60 day period has expired, unless they are imposed by and for the United States of America…” - President Donald J. Trump pic.twitter.com/js9NpwE4M0
— The White House (@WhiteHouse) June 20, 2026
किशनगंज का मान: खगड़ा के सम्राट घोष बने BPSC में राजस्व पदाधिकारी, बिना कोचिंग हासिल की कामयाबी
शुभमन गिल का जलवा: रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हुए युवा कप्तान, वनडे में छठी बार बने मैन ऑफ द सीरीज
असली शिवसेना सिर्फ एकनाथ शिंदे की है : कोल्हापुर में गरजे अमित शाह
फाइनल में बरसेगा वैभव का बल्ला? श्रीलंका A के खिलाफ बदले की आग में झुलसेंगे विरोधी!
यूपी: संत कबीर नगर में दलित युवक की निर्मम हत्या, भीम-मीम नैरेटिव पर उठे सवाल
संविधान में ये नहीं लिखा , जंतर-मंतर पर कॉकरोचों का शक्ति प्रदर्शन; अभिजीत दिपके ने खोले बड़े राज
वायरल वीडियो: 500 के नोट गिनने का देसी जुगाड़ देख चकराए लोग, क्या यह टैलेंट है या सिर्फ समय की बर्बादी?
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 : समय रैना ने आलिया भट्ट को किया रोस्ट , कान्स विवाद पर कसा तंज
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: PM मोदी का मंत्र, नियमित योग से 70 की उम्र में भी 40 जैसी ऊर्जा
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छाया बॉलीवुड का जलवा: अक्षय से शिल्पा तक, सितारों ने दिया फिटनेस का मंत्र