किशनगंज: बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। किशनगंज जिले के खगड़ा माछमारा इलाके के मेधावी युवा सम्राट घोष ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। सम्राट ने राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।
बचपन से ही मेधावी रहे सम्राट सम्राट घोष स्थानीय नागरिक मृत्युंजय घोष और सम्पा घोष के सुपुत्र हैं। उनके परिजनों के अनुसार, सम्राट बचपन से ही बेहद अनुशासित और पढ़ाई में गंभीर रहे हैं। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर ही निरंतर मेहनत और सटीक रणनीति के दम पर यह प्रतिष्ठित पद हासिल किया है।
घर पर लगा बधाइयों का तांता जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, सम्राट के घर पर जश्न का माहौल छा गया। बधाई देने वाले शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से सम्राट का भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्राट की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए एक मिसाल है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने सम्राट अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट ने कहा कि सिविल सेवा का सपना उन्होंने काफी पहले देख लिया था। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, यदि आपके पास सही रणनीति, अटूट लगन और निरंतर प्रयास करने की क्षमता है, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।
सीमांचल में जगी नई उम्मीद सम्राट की इस कामयाबी ने किशनगंज के उन सैकड़ों युवाओं में उम्मीद की नई किरण जगाई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं। शिक्षाविदों का मानना है कि सुदूर सीमावर्ती जिले से युवाओं का ऐसे पदों पर चयनित होना नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगा।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
किशनगंज में मौसम का मिजाज सख्त: ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी
ऊंची इमारतों में आग लगने पर जीवन रक्षक बनेगा दिल्ली के स्टार्टअप का ये अनोखा सिस्टम
प्रधानाध्यापक से सीधे अधिकारी: संतोष रजक ने BPSC में लहराया परचम, बने BPRO
आत्मसम्मान गया तो बचीं केवल जिंदा लाशें : उद्धव के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
फाइनल में बरसेगा वैभव का बल्ला? श्रीलंका A के खिलाफ बदले की आग में झुलसेंगे विरोधी!
एल्विश यादव और रजत दलाल में छिड़ी जंग: लोकेशन से लेकर हिसाब-किताब तक, क्या है असली सच?
राजस्थान की सड़कों पर दौड़ीं स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है खास
टी20 के नए किंग बने कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल को पीछे छोड़ रचा इतिहास
क्लीन-शेव होकर घर लौटा बेटा, पिता का ऐसा रिएक्शन देख इंटरनेट हुआ हैरान
असली शिवसेना सिर्फ एकनाथ शिंदे की है : कोल्हापुर में गरजे अमित शाह