राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार (20 जून, 2026) की देर रात भी गूंज रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन तय समय-सीमा खत्म होने के बाद भी जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
पानी, बिजली और लाइट पर घमासान सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि प्रशासन प्रदर्शनकारियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है। दीपके का दावा है कि जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों के लिए पानी की सप्लाई रोक दी गई है, स्ट्रीट लाइट्स बंद कर दी गई हैं और वॉशरूम तक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
पुलिस से पूछा- आदेश किसका है? अभिजीत दीपके ने मंच से दिल्ली पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए तीखे सवाल किए। उन्होंने वीडियो जारी कर पूछा, क्या जंतर-मंतर पर पानी और बिजली बंद करने का फरमान प्रधानमंत्री कार्यालय से आया है या गृह मंत्री अमित शाह से?
दीपके ने पुलिस अधिकारियों से कहा, मैं जानता हूं कि आप ऊपर के आदेश मानने के लिए मजबूर हैं। आप बस मुझे उनके नाम बता दीजिए, मैं खुद उनसे अनुरोध कर लूंगा।
आपकी नौकरी सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मेरी प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को आश्वस्त करते हुए दीपके ने कहा, आप चिंता न करें, आपकी नौकरी नहीं जाएगी, यह मेरी जिम्मेदारी है। बस यह साफ कर दीजिए कि यह आदेश शिक्षा मंत्री का है, प्रधानमंत्री का है या दिल्ली की मुख्यमंत्री का?
डेडलाइन खत्म, प्रदर्शन जारी दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन के लिए जो समयसीमा दी थी, वह समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद, अंधेरे में भी बड़ी संख्या में समर्थक थाली बजाकर और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। फिलहाल, जंतर-मंतर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जंतर मंतर पर पानी, बिजली बंद करने का ऑर्डर प्रधानमंत्री से आया या गृहमंत्री से? pic.twitter.com/kXoe5eyhGa
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 20, 2026
जिम में वर्कआउट के दौरान कांस्टेबल की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई अंतिम सांसें
योग केवल एक आसन नहीं, बल्कि मानवीय एकता का आधार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी
जंतर-मंतर पर अंधेरा : पानी-बिजली काटने पर अभिजीत दीपके का पुलिस से सीधा सवाल
थरूर की पीएम मोदी से नजदीकी ? नाविकों के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर छिड़ा सियासी घमासान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश, ‘योग से ही सधेगा जीवन का संतुलन’
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान का विवादित बयान: भारत का करारा जवाब, पहले अपने गिरेबान में झांकें जरदारी
शिकारी खुद बने शिकार: दुर्लभ गोल्डन लंगूरों की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 9 तस्कर सलाखों के पीछे
कोलकाता की पावन धरती से पीएम मोदी का संदेश: योग सबको जोड़ता है
कोलकाता के रंग में रंगा योग का उत्सव: PM मोदी ने कहा- ‘योग से चैतन्य हुआ हिमालय से हिंद महासागर तक का भारत’
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 : समय रैना ने आलिया भट्ट को किया रोस्ट , कान्स विवाद पर कसा तंज