कोलकाता: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने योग को विश्व शांति और मानवता को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
बंगाल की आध्यात्मिक धरती को नमन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की पवित्र भूमि पर योग दिवस मनाना एक अद्भुत अनुभव है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वामी विवेकानंद ने यहीं से दुनिया को योग से परिचित कराया था। साथ ही, रामकृष्ण परमहंस और महर्षि अरविंद जैसी महान विभूतियों की जन्मस्थली होने के कारण यह धरती योग की ऊर्जा का केंद्र रही है।
योग भविष्य की आवश्यकता पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम या कुछ आसनों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, योग मानवीय एकता का आधार है। आज के दौर में योग केवल हमारी व्यक्तिगत जीवनशैली का हिस्सा नहीं, बल्कि विश्व के बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।
हिमालय से हिंद महासागर तक गूंजा योग प्रधानमंत्री ने देश भर में दिख रहे उत्साह पर कहा कि आज हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक और पूर्वोत्तर से लेकर सौराष्ट्र तक, पूरा भारत योग की ऊर्जा से सराबोर है। उन्होंने दुनिया भर से आ रही सामूहिक योग की तस्वीरों को प्रेरणादायक बताया।
‘हेल्दी एजिंग’ है इस बार की थीम इस वर्ष के 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय (Theme) हेल्दी एजिंग के लिए योग (Yoga for Healthy Aging) रखा गया है। यह थीम जीवन के हर पड़ाव पर सक्रिय और स्वस्थ रहने में योग की भूमिका पर केंद्रित है। पीएम ने कहा कि महर्षि अरविंद के अनुसार, जीवन का हर पहलू योग है, बस हमें इसका बोध होना चाहिए।
21 जून: विश्व का सबसे बड़ा उत्सव प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। अब यह दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव में तब्दील हो गया है, जो न केवल स्वास्थ्य बल्कि मानवीय चेतना को भी जागृत करता है।
*VIDEO | West Bengal: PM Narendra Modi leads the International Yoga Day 2026 celebrations from Kolkata.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
He says, June 21, in some parts of the Earth marks the longest day, and because of International Yoga Day, this day has also become the day of the world s largest collective… pic.twitter.com/3RdwVxDiDT
IND vs AFG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का दम, अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
जिम में वर्कआउट के दौरान कांस्टेबल की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई अंतिम सांसें
शक की आग में झुलसी मानवता: पति ने पत्नी के साथ किया अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल
15 साल के वैभव का सुपरसोनिक धमाका: महज 11 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, वर्ल्ड क्रिकेट दंग!
थरूर की पीएम मोदी से नजदीकी ? नाविकों के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर छिड़ा सियासी घमासान
एल्विश यादव और रजत दलाल की जंग: सोशल मीडिया पर भिड़े दो बड़े नाम , दी खुली धमकी
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
कोलकाता की पावन धरती से पीएम मोदी का संदेश: योग सबको जोड़ता है
शुभमन गिल का जलवा: रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हुए युवा कप्तान, वनडे में छठी बार बने मैन ऑफ द सीरीज
दिल्ली के AC कमरों से नहीं चलेंगी पंजाब की यूनिवर्सिटीज : हायर एजुकेशन बिल पर CM मान का केंद्र को कड़ा अल्टीमेटम