अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अयोध्या में 378 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े प्रकरण पर सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी (SIT) जांच का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। दोषी कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी भ्रामक बयान न दें, क्योंकि इससे रामभक्तों की भावनाएं आहत होती हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि उनकी भक्ति राम के प्रति नहीं है, वे बाबर की पूजा करने वाले लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने अपने विधायकों को राम मंदिर दर्शन करने से रोका। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को अंधेरे में रखा और गलियों तक में बांधकर रखा, वे आज अयोध्या को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, वह आज रामभक्तों के अपमान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग अयोध्या का भव्य स्वरूप बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अयोध्या का सोलर सिटी बनना, एयरपोर्ट और विकास कार्य इन्हें खटक रहे हैं।
रुदौली में जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों के लिए जनता नहीं, सिर्फ परिवार मायने रखता था। उन्हें कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल से फुर्सत नहीं थी, तो वे महापुरुषों का सम्मान क्या करते? योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बन गया है।
कार्यक्रम में सीएम ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रनायकों और वीर-वीरांगनाओं का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से पीएसी की तीन बटालियनें बेटियों के नाम पर गठित की गई हैं। उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार को ताकत देने की अपील की, ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज हो सके।
*श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आएं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2026
SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी...
अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है... pic.twitter.com/8YsbHVBKUv
अमेरिका संग संवाद को तैयार खामेनेई: बोले- बातचीत होगी, लेकिन झुकेंगे नहीं
झूठ और साजिश के आगे नहीं झुकूंगा : आकाश यादव के आरोपों पर भड़के तेज प्रताप, FIR को बताया बेबुनियाद
15 दिन और इंतजार करें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगा दूध का दूध, पानी का पानी : CM योगी
राहुल गांधी का नया अवतार: एक हाथ में परशुराम का फरसा और दूसरे में संविधान
अमेरिकी हमले में शहीद भारतीय नाविक का अंतिम संस्कार: देवरिया में नम आंखों से दी गई विदाई
मुंबई ठप: पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, 38 हजार कर्मी हड़ताल पर
सालाना 40 लाख की कमाई, फिर भी खुद को गरीब मानता है ये IT इंजीनियर; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अयोध्या दौरे पर योगी का एक्शन प्लान : चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय से बनाई दूरी
भारत में हिंदू बहुसंख्यक नहीं : मौलाना सज्जाद नोमानी के विवादित बयान से मचा बवाल
मोजतबा खामेनेई की अमेरिका को दो टूक: समझौता मंजूर, पर झुकेंगे नहीं