बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और अनुष्का के भाई आकाश यादव के बीच का टकराव अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। आकाश यादव द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद तेज प्रताप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आकाश यादव ने लगाए गंभीर आरोप आकाश यादव ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें धमकी दी है। आरोप है कि तेज प्रताप ने कहा कि अगर उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया, तो उज्जैनी का अपहरण कर लिया जाएगा और इसके गंभीर परिणाम होंगे।
आकाश के अनुसार, 6 जून को तेज प्रताप अपने साथी मोती लाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित आवास पर जबरन घुसने की कोशिश की। साथ ही, उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मोहित का फोन आया, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताकर मंत्री के खिलाफ न बोलने की चेतावनी दी।
तेज प्रताप का पलटवार: सब मनगढ़ंत है इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विस्तृत पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पहले ही कानूनी नोटिस भेजा जा चुका है, वह अब प्रतिशोध की भावना से झूठी FIR दर्ज करा रहा है।
तेज प्रताप ने साफ कहा कि यह उनकी सार्वजनिक छवि और वर्षों से कमाए गए जनविश्वास को धूमिल करने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी विनम्रता को कोई कमजोरी न समझे।
कानून के दुरुपयोग के खिलाफ लडूंगा तेज प्रताप ने कहा कि वे असभ्यता, झूठ और चरित्रहनन को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करके कहानियाँ गढ़ना न्याय व्यवस्था का अपमान है।
उन्होंने आगे लिखा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सत्य सामने आएगा और झूठ का पर्दाफाश होगा। जो लोग मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रहे हैं, उनके खिलाफ मैं कठोरतम कानूनी कार्रवाई करूंगा।
नहीं झुकूंगा का संकल्प अपने पोस्ट के अंत में तेज प्रताप ने कड़े तेवर दिखाते हुए लिखा कि वे किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि न तो वे कभी झुके हैं और न ही कभी झुकेंगे। तेज प्रताप के अनुसार, उनकी प्रतिबद्धता जनता के प्रति है और वे इस साजिश के खिलाफ हर वैधानिक कदम उठाएंगे।
*यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति को उसके अभद्र, अपमानजनक, धमकीपूर्ण एवं असामाजिक व्यवहार के संबंध में विधिवत कानूनी नोटिस भेजा गया, उसने अपनी गलती स्वीकार करने या खेद व्यक्त करने के बजाय प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर मेरे विरुद्ध एक झूठी एवं मनगढ़ंत प्राथमिकी (FIR)… pic.twitter.com/Mlo5O0zysa
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 18, 2026
भारत में हिंदू बहुसंख्यक नहीं : मौलाना सज्जाद नोमानी के विवादित बयान से मचा बवाल
20 जून को किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी
रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ सिरफिरा आशिक , ट्रेन के सामने जान जोखिम में डाल किया ऐसा काम
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: 60 दिनों की शांति घड़ी शुरू, मिसाइल कार्यक्रम तबाह
वीवा टेक में PM मोदी का वैश्विक आह्वान: भारत के लिए AI का मतलब ऑल इनक्लूसिव
तेज प्रताप यादव की मुसीबतें: घर में घुसकर बदसलूकी और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, दर्ज हुई FIR
सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
बोटिंग के दौरान बच्चे ने मां के हाथों से छीना iPhone और सीधे झील में फेंका, देखते ही रह गई मां
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया ब्लॉक के मजबूत किले में कैसे हुई सेंध? कांग्रेस को अपनों ने ही दिया धोखा
1.5 करोड़ के फ्लैट में गंदे पानी का संकट: 70 लाख के टैंकर बिल के बाद भी लोग परेशान