साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर को एक पुराने मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला दिसंबर 2024 में उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान हुई एक दुखद घटना से संबंधित है।
22 जून को कोर्ट में पेशी कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को सुनवाई के लिए 22 जून (सोमवार) की तारीख तय की है। हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें एक्टर को मामले में 11वां आरोपी (A11) बनाया गया है। अदालत ने कुल 20 आरोपियों को समन जारी किया है, जिनमें सिनेमाघर का मैनेजमेंट भी शामिल है।
क्या है पूरा मामला? यह दर्दनाक हादसा 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुआ था। फिल्म के प्रीमियर के लिए अल्लू अर्जुन के वहां पहुंचने पर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ अनियंत्रित होने के कारण मची भगदड़ में दम घुटने से 35 वर्षीय रेवती नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का आरोप पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे के लिए न तो सिनेमाघर के मालिकों ने और न ही एक्टर की टीम की ओर से प्रशासन को कोई पूर्व सूचना दी गई थी। सुरक्षा इंतजामों में इसी बड़ी चूक को हादसे का मुख्य कारण माना गया है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सुपरस्टार पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं इस मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी।
घटना के बाद एक्टर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराने का वादा किया था। अब कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन के बाद, एक्टर को फिर से अदालती कार्यवाही का सामना करना होगा। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की फिल्म राका में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।
Hyderabad, Telangana: Nampally Court has issued summons to actor Allu Arjun to appear in person before the court on Monday (22nd June) for a hearing.
— ANI (@ANI) June 19, 2026
Chikkadpally Police have named Allu Arjun as Accused No. 11 (A11) in the Sandhya Theatre case. The management of Sandhya Theatre… pic.twitter.com/nxjtDgvThi
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दहाड़: पाकिस्तान को दो टूक, PoJK खाली करो और अपनी नाकामियां देखो
टॉयलेट के बहाने घर में घुसे तेज प्रताप, अब कोर्ट पहुंचे अनुष्का के भाई; लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का भी जिक्र
क्या राहुल गांधी कभी बन पाएंगे प्रधानमंत्री? मशहूर ज्योतिषी का बड़ा दावा!
विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन, मप्र में सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
हेलमेट पर 6000 का चालान कटा, तो युवक ने पुलिसकर्मी का ही कर दिया ‘ऑडिट’; वीडियो वायरल
संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा प्रहार: पाकिस्तान को बताया फ्रेंकस्टीन स्टेट , आतंकवाद पर लगाई लताड़
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर; मिस्ट्री स्पिनर की हुई एंट्री
मनिका बत्रा का बड़ा आरोप: एशियन गेम्स टीम चयन पर उठाए सवाल, सीधे PM मोदी से लगाई गुहार
40 रुपये के बन ने कराई जेल की हवा, खुद को IPS बताने वाला ठग बेनकाब
ITR-3 फॉर्म हुआ जारी: बिजनेस और प्रोफेशन से जुड़ी आय वालों के लिए बड़ी अपडेट, जानें क्या है नया