संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को एक बार फिर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए उसे आईना दिखाया है। भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करते हुए उसे तीखी फटकार लगाई।
घरेलू नाकामी छिपाने का हथकंडा अनुपमा सिंह ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए सभी निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को हम सिरे से खारिज करते हैं। यह पाकिस्तान का पुराना ढर्रा है, जिसके जरिए वह अपनी घरेलू विफलताओं और आतंकवाद को पालने की हकीकत को छिपाने की कोशिश कर रहा है।
अवैध कब्जे पर भारत की चेतावनी भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दो टूक शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि कोई विवाद बचा है, तो वह केवल पाकिस्तान द्वारा भारत के क्षेत्रों पर किए गए अवैध कब्जे का है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह जल्द से जल्द PoJK (पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर) खाली करे।
PoJK में दमन और क्रूरता का काला सच राजनयिक ने PoJK की जमीनी हकीकत उजागर करते हुए कहा कि वहां की जनता रोटी, बिजली और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है, जिसे पाकिस्तान की सेना गोलियों और क्रूरता से दबा रही है। उन्होंने कहा कि दशकों से पाकिस्तान वहां की डेमोग्राफी बदलने, सेना के जरिए जमीन कब्जाने और बुनियादी आजादी छीनने का काम कर रहा है। रावलाकोट में हो रही त्रासदी और वहां के लोगों की हत्याएं पाकिस्तान के दमनकारी तंत्र का सबूत हैं।
आतंकवाद पर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा फैलाए गए प्रोपेगेंडा का जवाब देते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देता है और दूसरी तरफ खुद को आतंक का पीड़ित बताता है। यह दोहरा चरित्र दुनिया से छिपा नहीं है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान का मकसद केवल भारत को बदनाम करना है, लेकिन वह अपने ही बिछाए हुए झूठ के जाल में फंस गया है।
*भारत ने UN में उधेड़ी पाकिस्तान की बखिया
— India TV (@indiatvnews) June 19, 2026
भारत ने UN में पाकिस्तान की लगा दी क्लास#India #UN #Pakistan @amitkumarpalit @J_Paatni pic.twitter.com/PaewDuQkUL
वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना पर भड़के श्रीकांत, बोले- उसे खेलने दें, वह भगवान का बेटा है
मोजतबा खामेनेई की अमेरिका को दो टूक: समझौता मंजूर, पर झुकेंगे नहीं
अमृतसर में बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद: ड्रोन के जरिए चल रहा था सीमा पार तस्करी का खेल
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल बाहर
तेज प्रताप यादव पर FIR: अनुष्का यादव के भाई ने लगाए गंभीर आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का जिक्र
पेरिस में पीएम मोदी का इन्वेस्टमेंट रोडमैप : ग्लोबल दिग्गजों के साथ भविष्य की साझेदारी पर मंथन
प्रिय मित्र नरेंद्र : पीएम मोदी के लिए हिंदी में बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, दोस्ती की नई मिसाल
साथ नहीं तो तोहफे भी नहीं: ममता बनर्जी को हार लौटाने पहुंचे काकोली घोष के बेटे, नहीं मिली एंट्री
बंगाल में TMC नेताओं के अंडे से स्वागत का सिलसिला जारी, अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा बने निशाना
पूर्णिया: होटल मालिक और बेटे की पिटाई मामले में बीफ़ का एंगल निकला झूठ, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा